फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   minor beaten and thrown in field

Sirsa News: किशोर को नशीला पदार्थ सुंघाकर मारपीट कर पंजाब के खेतों में फेंका

Sun, 16 Aug 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
minor beaten and thrown in field
बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान से अपने घर की ओर जा रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। कालांवाली में एक 16 वर्षीय किशोर को कथित तौर पर चार युवकों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे पंजाब के खेतों में फेंकने का मामला सामने आया है। किशोर की पहचान राघव सिंगला निवासी शहर कालांवाली के रूप में हुई है।
राघव सिंगला बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान से शनिवार को अपने घर की ओर जा रहा था। वह हुडा आर-3 के रास्ते घर जा रहा था। आरोप है कि चार युवकों ने उसे रास्ते में रोककर कोई नशीला पदार्थ सुंघाया जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे पंजाब क्षेत्र में ले गए और मारपीट करके बठिंडा जिले के गांव गेहरी बुट्टर के पास खेतों में फेंककर भाग निकले। साथ में आरोपी उसकी स्कूटी भी खेतों में फेंक गए। तब आसपास के लोगों ने उसकी मदद की और उसे बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले वह किसी दुकान से करीब 2 लाख रुपये लेकर अपनी दुकान पर रखकर आया था। इसी रकम के शक में उसके साथ यह वारदात किए जाने की आशंका है।

थाना प्रभारी कालांवाली देवीलाल ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई थी। परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही परिवार की तरफ से कोई शिकायत आती है। उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed