फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   C-arm facility paves the way for easier bone treatment

Fatehabad News: सी-आर्म सुविधा से आसान हुई हड्डियों के इलाज की राह

Sun, 16 Aug 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
C-arm facility paves the way for easier bone treatment
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर मौजूद मरीज स्त्रोत लाइब्रे
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में पहली बार सी-आर्म मशीन की मदद से हड्डियों के जटिल ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को चिकित्सकों ने एक मरीज की बाजू का सफल ऑपरेशन किया। नई सुविधा शुरू होने से जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अस्पताल में अब तक सी-आर्म मशीन उपलब्ध नहीं थी। इसके चलते हड्डियों से संबंधित जटिल ऑपरेशन यहां नहीं हो पाते थे और मरीजों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज सहित अन्य बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था। मशीन उपलब्ध होने के बाद अब ऐसे ऑपरेशन नागरिक अस्पताल में ही किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार हड्डियों के ऑपरेशन में सी-आर्म मशीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मशीन की मदद से ऑपरेशन के दौरान हड्डी की स्थिति और उसके सही स्थान की निगरानी की जा सकती है। इससे चिकित्सकों को ऑपरेशन अधिक सटीकता के साथ करने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को उपचार के लिए बाहर जाने की जरूरत कम होगी। साथ ही समय और खर्च की बचत होगी। खासकर हड्डियों से संबंधित जटिल मामलों में स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध होने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सुविधा मिलेगी।
-
पहले न चिकित्सक था और न ही मशीन
नागरिक अस्पताल में लंबे समय तक हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली रहा है। पिछले साल ही यहां पर चिकित्सक की नियुक्ति हुई। इसके बाद से मशीन की मांग ने जोर पकड़ा था। अब करीब तीन माह पहले अस्पताल में सी-आर्म मशीन आई थी। सिटी वेलफेयर क्लब की तरफ से यह मुद्दा भी उठाया गया था। मशीन आने और उसे ऑपरेशन थियेटर में इंस्टॉल करने के बाद शुक्रवार से ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं। विशेष रूप से टूटी हुई हड्डियों के उपचार में इसका लाभ मरीजों को मिलेगा। इससे गंभीर चोट के मामलों में मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम होगी।
-
अमृत फार्मेसी शुरू, अब 24 घंटे मिलेंगी दवाइयां
नागरिक अस्पताल में प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत अमृत फार्मेसी शुरू की गई है। अस्पताल में 24 घंटे फार्मेसी खुली रहेगी और मरीज दवा ले सकेंगे। निजी अस्पताल के मरीज भी यहां से दवा खरीद पाएंगे। फार्मेसी पर दो फार्मेसी ऑफिसर तैनात रहेंगे।
-
नागरिक अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन शुरू हो गए है। सी-आर्म मशीन के लिए संस्था की तरफ से लगातार मांग की गई थी इसके बाद मशीन यहां पर भेजी गई है। इससे मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।

- विनोद अरोड़ा, अध्यक्ष, सिटी वेलफेयर क्लब
-
नागरिक अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन शुरू हो गए है। मरीजों को इस सुविधा से काफी फायदा मिलेगा। पहले ऑपरेशन के लिए मरीजों को अग्रोहा जाना पड़ रहा था। अब उनका यहीं पर उपचार किया जाएगा।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed