{"_id":"6a81edd2662a68bee20dbc3c","slug":"video-bjp-staged-a-protest-by-holding-a-candlelight-march-in-fatehabad-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: भाजपा ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में फतेहाबाद जिला भाजपा के कार्यकर्ता रविवार शाम सड़कों पर उतरे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय उदय कमल से शहीद स्मारक, लघु सचिवालय तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा वंदे मातरम के प्रति कथित अनादर किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले में देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पूरे मामले पर देश के सामने स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए और राष्ट्रगीत के सम्मान का अनादर करने पर सार्वजनिक रूप से देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत से जुड़ा विषय है।
जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्र के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा और देश के वीर बलिदानियों की विरासत से कोई समझौता नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के प्रति प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कैंडल मार्च में जिला महामंत्री अशोक जाखड़, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, बिट्टू गुज्जर, विकास शर्मा, शम्मी ढींगड़ा, रामराज मेहता, सुमन बजाज, किरण नारंग, अमृतपाल खुम्बर, नरेश सरदाना, राजेश जांगड़ा, आर्यन ग्रोवर, सुरेंद्र बिश्नोई, अशोक कम्बोज, सुखदेव बिगड़, रमेश कंबोज, विपिन जांगड़ा, नीरू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।