फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Youth who swallowed poison outside his girlfriend's house dies

Fatehabad News: प्रेमिका के घर के सामने जहर निगलने वाले युवक की मौत

Sun, 16 Aug 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth who swallowed poison outside his girlfriend's house dies
टोहाना। गीता कॉलोनी में 13 अगस्त को 28 वर्षीय युवक ने कथित प्रेमिका के घर के सामने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे पहले नागरिक अस्पताल टोहाना और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शहर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक गुरदीप पंजाब के संगरूर जिले के गांव रयोद के रहने वाला था। वह अपनी बाइक पर सवार होकर गीता कालोनी निवासी कुलविंदर कौर के मकान पर आया था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता जगराज सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा पिछले करीब तीन साल से कुलविंदर कौर के संपर्क में था। दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिये शुरू हुई थी।
विज्ञापन

पिता जगराज के अनुसार 11 सितंबर 2024 को कुलविंदर एक बार गुरदीप के साथ घर से चली गई थी और कई दिन बाद लौटी थी। 13 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे गुरदीप ने फोन/मैसेज कर कुलविंदर से मिलने की बात कही न मिलने पर जहर निगलने की धमकी दी। इसके बाद वह उसके घर के बाहर पहुंचा और जहर निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कुलविंदर ने डायल 112 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और गुरदीप को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के कारण उसे रोहतक रेफर किया गया जहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता जगराज सिंह की शिकायत पर 15 अगस्त को थाना शहर में कुलविंदर कौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शहर थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed