{"_id":"6a81f5f7db83c90e9503339a","slug":"fir-registered-against-60-people-including-eight-for-vandalism-at-the-power-station-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159345-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजलीघर में तोड़फोड़ पर आठ सहित 60 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजलीघर में तोड़फोड़ पर आठ सहित 60 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। गांव दरियापुर स्थित 33 केवी बिजलीघर में तोड़फोड़ और ताला लगाने की घटना में सदर पुलिस ने आठ नामजद सहित 50-60 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 13 अगस्त रात की है। बिजलीघर उपमंडल अधिकारी रिपनदीप सिंह की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
थाने में दर्ज प्राथमिकी में ग्रामीण हरीश, गुलशन, प्रीता, नरेश, देवेंद्र, विक्रम, दलबीर और ओंकार नामजद हैं। एसडीओ के मुताबिक 13 अगस्त रात करीब 8:20 बजे दरियापुर लाइन में फॉल्ट आया था। सब-स्टेशन स्टाफ ने व्हाट्सएप ग्रुप पर इसकी सूचना दी। रात करीब 9:30 बजे फॉल्ट ठीक कर दिया गया।
आरोप है कि फॉल्ट ठीक होने से पहले नामजद ग्रामीणों ने गुरुद्वारे में मुनादी करवा अन्य को एकत्र कर लिया। इसके बाद करीब 150 ग्रामीण बिजलीघर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजलीघर की तलाशी ली और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अनिल कुमार और जय सिंह के साथ गाली-गलौच की गई। शिकायत में कर्मचारियों को बिजलीघर में आग लगाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
-
पुलिस की कार्रवाई और बिजली बहाली
सूचना मिलने पर उपमंडल अधिकारी रिपनदीप सिंह तुरंत पुलिस और जूनियर इंजीनियर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर बिजलीघर का ताला खुलवाया। इसके बाद रात 12:10 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस घटना से विभाग को वित्तीय नुकसान हुआ और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।