{"_id":"6a81f62185283de36601dc54","slug":"mother-and-daughter-arrested-with-23945-kg-of-cannabis-fir-registered-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-159350-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मां व बेटी 23.945 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मां व बेटी 23.945 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नशा सप्लायर पुलिस से बचने के लिए अब महिलाओं से नशा तस्करी करवा रहे हैं। जिले में पिछले माह तक 45 महिलाएं नशा तस्करी में पकड़ी जा चुकी हैं। हालात ये है कि एक ही परिवार में शामिल मां-बेटी तो कहीं पति-पत्नी मिलकर तस्करी कर रहे हैं। एएनसी सेल फतेहाबाद पुलिस ने 23.945 किलोग्राम गांजा सहित मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वार्ड 15, ढाणी रतिया निवासी रानी व पूनम रानी को गिरफ्तार किया है। सेल प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम नए बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रानी और पूनम रानी ओडिशा से गांजा लाकर रतिया व फतेहाबाद क्षेत्र में इसकी तस्करी करती हैं।
इस समय दोनों महिलाएं एनएच-9 हिसार-सिरसा बाईपास स्थित ड्राइवरों के रेस्ट एरिया के पास रतिया जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों को काबू कर लिया।
तलाशी लेने पर दोनों के पास मिलेे कट्टे से गांजा बरामद हुआ। कट्टे का कुल वजन 23 किलो 945 ग्राम पाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।