{"_id":"6a81d6c3f2facc8ecc07d8c8","slug":"villagers-and-students-were-administered-a-pledge-to-stay-away-from-drugs-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113293-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ग्रामीणों और छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ग्रामीणों और छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की टीम ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव सलावा में रविवार को मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की टीम की ओर से नशा मुक्ति, एचपीवी टीकाकरण और टीबी मुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों और छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव, एचपीवी टीकाकरण और टीबी की रोकथाम एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों और छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। ग्रामीणों और छात्रों को नशे से दूर रहने तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
ग्राम प्रधान बंटी सोम और विश्वविद्यालय की टीम के साथ लोगों ने हाथ उठाकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को लेकर भी जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय की टीम ने 14 वर्ष तक की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण पर जोर देते हुए ग्राम प्रधान बंटी सोम को सूची तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी। टीबी के प्रमुख लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में डॉ. पवित्रा देवी, डॉ. जयदीप नेगी, योगिक साइंस विभाग तथा जितेंद्र सिंह, ठाकुर सूरजपाल सिंह, कुमार पाल सिंह, वीरेंद्र, अमरपाल व छात्र मौजूद रहे।