{"_id":"6a81d6b19ab607e00c035b55","slug":"hearing-in-the-saurabh-murder-case-to-be-held-today-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1274835-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सौरभ हत्याकांड में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सौरभ हत्याकांड में आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में जिला न्यायालय में सोमवार आज सुनवाई होगी। जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे का कहना है कि वादी के वकील ने चार गवाहों को कोर्ट में बुलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
उन्होंने जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह, पंचनामा भरने वाले दरोगा धर्मेंद्र गौड़ और टेलीकॉम कंपनियों के नोडल अधिकारियों को बुलाने की मांग की थी। इन टेलीकॉम कंपनियां के मोबाइल सिम कार्ड सौरभ, मुस्कान और साहिल आदि इस्तेमाल करते थे। बचाव पक्ष की वकील के गवाहों के बयान पर सवाल खड़े करने के बाद वादी के वकील उनसे फिर से उन्हें बुलाकर न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखना चाहते हैं। हालांकि बचाव पक्ष की वकील ने आपत्ति जाहिर करते हुए कोर्ट से कहा है कि ये सभी गवाह अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। गवाहों को फिर से बुलाया जाएगा या नहीं इस पर कोर्ट सोमवार को निर्णय ले सकती है। ब्यूरो
-- -- -
तुषार हत्याकांड में जमानत निरस्त करने की याचिका पर सुनवाई आज
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में एक जून को हुई हापुड़ निवासी तुषार त्यागी की हत्या के आरोपी पिता सुंदर त्यागी की जमानत निरस्त करने की याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष ने याचिका पर आपत्ति जताई है और वादी तुषार की पत्नी शिखा का नया शपथ पत्र न्यायालय में दिया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वैभव कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने शपथ पत्र सत्यापन कराने के लिए कहा है। संबंधित थाने से रिपोर्ट आने पर याचिका पर सुनवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
-- -- -- -- -