सब्सक्राइब करें

Office Tips: दफ्तर में कलीग लेता है आपके काम का क्रेडिट, तो इस तरह करें उससे डील

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 08 Sep 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
How to Deal with Senior Colleagues Who Takes Credit for Your Work Read More Details in Hindi
काम का श्रेय ले कलीग तो क्या करें - फोटो : istock

Office Tips: दफ्तर में काम करने वाला शख्स चाहता है कि उसकी मेहनत और लगन को बाॅस व साथी कर्मचारी नोटिस करें। काम में मेहनत करके वह सफलता हासिल करना चाहता है लेकिन अक्सर उनकी मेहनत का श्रेय किसा दूसरे को मिल जाता है। ऐसे में मेहनत करने वाला कर्मचारी हताश हो जाता है। आपके दफ्तर में भी कोई कलीग या सीनियर आपके काम का श्रेय लेकर बाॅस का पसंदीदा बन सकता है। बाॅस के सामने कलीग आपके काम को अपना बताकर उनकी तारीफ ले सकता है। ऐसे मामलों में आप चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते। बाॅस के सामने आप शिकायच भी नहीं कर पाते और कलीग से बहस व झगड़ा भी नहीं कर पाते। ऐसे में आप निराश हो जाते हैं और काम को लेकर आपका मनोबल टूटने लगता है। लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि वर्कप्लेस पर कोई कलीग या वरिष्ठ आपकी मेहनत और काम का श्रेय लेकर बाॅस की गुड बुक में आए और आपकी प्रमोशन में बाधा बने तो ऐसे कलीग से डील करने के कुछ आसान तरीके आपको बताए जा रहे हैं।

Trending Videos
How to Deal with Senior Colleagues Who Takes Credit for Your Work Read More Details in Hindi
काम का श्रेय ले कलीग तो क्या करें - फोटो : Istock

सीनियर्स से काम पर चर्चा करें

अगर आपको लगता है कि आपका कोई सहकर्मी आपके काम का श्रेय ले सकता है तो भरोसेमंद वरिष्ठ कर्मचारियों को अपने काम के प्रोग्रेस के बारे में बताते रहें। ऐसे में जब बाॅस के सामने कलीग आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश भी करेगा तो वरिष्ठ कर्मी आपके काम से पहले ही वाकिफ होंगे और वह ऐसे मामलों में आपका साथ देंगे। इस तरह आपकी मेहनत का परिणाम किसी अन्य के नाम पर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Deal with Senior Colleagues Who Takes Credit for Your Work Read More Details in Hindi
काम का श्रेय ले कलीग तो क्या करें - फोटो : Pixabay

क्रोध से बिगड़ेगी बात

जब आपका कलीग आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश करे तो हताश होने या गुस्सा दिखाने से बचें। ऐसे मामलों में लोग अपना आपा खो देते हैं और सार्वजनिक तौर पर क्रोध दिखाते हैं, जिससे उनकी छवि खराब होती है। ऐसी स्थिति को सोच समझकर प्रोफेशनल तरीके से संभालें।

How to Deal with Senior Colleagues Who Takes Credit for Your Work Read More Details in Hindi
काम का श्रेय ले कलीग तो क्या करें - फोटो : iStock

काम की गोपनीयता बनाए रखें

कई बार अपने काम के बारे में सबसे चर्चा करने के कारण सहकर्मी को आपके काम का आइडिया मिल जाता है और वह आपका काम चोरी कर सकता है। ऐसे में चोरी के काम को पहले बाॅस के सामने प्रजेंट करके वह क्रेडिट ले सकता है। लेकिन अगर आप अपने काम की गोपनीयता को बनाए रखेंगे तो उसका क्रेडिट लेना आसान नहीं होगा। सिर्फ आपको ही अपने काम की पूरी डिटेल की जानकारी होगी, तो आप उसे सही तरीके से बाॅस के समझ रख पाएंगे।

विज्ञापन
How to Deal with Senior Colleagues Who Takes Credit for Your Work Read More Details in Hindi
काम का श्रेय ले कलीग तो क्या करें - फोटो : iStock

ऐसे सिखाएं सहकर्मी को सबक

कलीग अगर आपके काम का श्रेय लेना भी चाहे तो पहले उसे आपके काम की बारीकी को समझना होगा। लेकिन अगर आपके अपने काम को लेकर बहुत मेहनत की है तो उसके आइडिया से लेकर पूरी डीटेलिंग के बारे में हर छोटी बड़ी जानकारी आपको पता होगी। ऐसे में सहकर्मी जब काम का क्रेडिट लेने का प्रयास करे तो उससे ऐसे सवाल करें जिसका जवाब सिर्फ आपको पता हो ताकि सबके सामने कलीग की सच्चाई खुद ही खुल जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed