फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   74 players appeared for the state-level civil services sports trials.

Meerut News: सिविल सर्विसेज स्टेट प्रतियोगिता के लिए 74 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Tue, 18 Aug 2026 06:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
74 players appeared for the state-level civil services sports trials.
मेरठ..कंवलजीत..एथलीट की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए कैलाश प्रकाश सोपर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देत
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल, 24 और 25 को मेरठ में होगी एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से 24 और 25 अगस्त को सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वालीबाल, हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन, टेनिस समेत कई खेलों का आयोजन होना है।
मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ के सिविल सर्विसेज के खिलाड़ी शामिल हुए। मंगलवार को महिला और पुरुष दोनों वर्ग में 74 खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। बुधवार को ट्रायल का समापन होगा और सभी खेलों की टीम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन मंगलवार को महिला और पुरुष दोनों वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, हॉकी आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया और अपनी दावेदारी पेश की। एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी ने बताया कि ट्रायल के बाद दो वर्ग में टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्ग में 45 वर्ष से कम और दूसरे वर्ग में 45 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बुधवार को मंडल के ट्रायल की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद मंडल की टीम का चयन किया जाएगा। इसमें एथलेटिक्स स्टेट चैंपियनशिप 24 और 25 अगस्त को मेरठ में ही होगी, जिसे लेकर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed