फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे संभाले रिश्ते को जब पार्टनर को होने लगे आपकी सफलता से जलन

Tue, 20 Aug 2019 10:19 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 20 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
how to react when your partner feel jealous with you
 

जीवनसाथी के साथ हम बहुत सारे भावनाएं साझा करते हैं। चाहे वो प्यार हो या गुस्सा। कभी-कभी नाराजगी भी दो इंसानों के बीच हो सकती है। लेकिन अगर आपका हमसफर आपकी सफलता या किसी खूबी की वजह से आपसे जलन का भाव रखने लगें तब क्या किया जाए। क्योंकि जीवन की इन सब मुश्किलों से घबराकर रिश्ते तोड़े तो नहीं जा सकते। तो जरूरी है कि अगर किसी का पार्टनर उसके प्रति जलन या ईर्ष्या रखने लगे तो पता करें कि इस परिस्थिति से कैसे निपटा जा सकता है।

 

how to react when your partner feel jealous with you
जलन के कारण का पता करें
किसी के मन में दूसरे के लिए जलन का भाव अचानक से तो नहीं आता। यहीं परिस्थिति जीवनसाथी के साथ भी होती है। उसके मन में आपके प्रति यूं ही अचानक से तो जलन का भाव नहीं आ गया होगा। विशेषज्ञों की माने तो इसका कारण बहुत बार विश्वास का टूटना होता है। समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले उसकी जड़ों तक पहुंचना जरूरी है।

 

how to react when your partner feel jealous with you
धैर्य रखें
कई बार खुद उस शख्स को भी नहीं पता होता है कि उसका व्यवहार उसके जीवनसाथी के प्रति जलन का है। अगर आपका पार्टनर आपके दोस्तों से केवल इसलिए जलता है क्योंकि आप अपना बहुत सा समय दोस्तों के साथ बिताते हैं। तो इस समस्या से निकलने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने दोस्तों और पार्टनर के बीच सही संतुलन बनाकर रखें। इसके अलावा अगर जीवनसाथी को आपकी सफलता से जलन है तो धैर्य के साथ इन सबको हल करने का प्रयास करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to react when your partner feel jealous with you
रूढ़िवादी सोच है जिम्मेदार
बहुत बार पुरूष की सोच रूढ़िवादी होती है तो भी वो अपनी पत्नी से इस बात की जलन रखने लगता है कि वो उसकी तुलना में ज्यादा सफल महिला है या उससे ज्यादा कमाती है। इसके अलावा कई बार पुरूषों में इस बात की जलन हो जाती है कि कहीं उसकी पत्नी उसे छोड़ न दे।

 

विज्ञापन
how to react when your partner feel jealous with you
बातचीत और काउंसिलिंग के जरिए ढूंढे समाधान
विशेषज्ञों की माने तो किसी भी समस्या का समाधान करने के लिए जरूरी है कि आपस में बातचीत करें। अपने पार्टनर को इस बात का एहसास कराएं कि वो आपके लिए कितना खास है। अगर इन बातों से आपकी समस्याएं हल नहीं हो रहीं है तो जरूरत है कि आप किसी रिलेशनशिप काउंसलर से मिल कर इसे सुलझाएं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed