फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

औरत अगर मर्द से जबरदस्ती करे तो क्या यह रेप है?

Sat, 03 Aug 2019 07:26 PM IST
मोना नारंग बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: मोना नारंग Updated Sat, 03 Aug 2019 07:26 PM IST
If a woman forces a man is that rape

जब एक पुरुष किसी महिला के साथ बिना उसकी मर्जी के जबरदस्ती सेक्स करता है तो यह रेप है, लेकिन अगर एक महिला पुरुष को बिना उसकी मर्जी के ऐसा करने पर मजबूर करे तो क्या ये भी रेप नहीं है? इंग्लैंड और वेल्स के कानून में यह रेप नहीं है, लेकिन इस घटना पर अध्ययन करने वाले एक लेखक का कहना है कि शायद ऐसा होना चाहिए। लैंकास्टर यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल की डॉक्टर सियोभान वियरे ने ब्रिटेन में साल 2016-17 के दौरान जबरन सेक्स पर पहला शोध किया है। इसमें उन्होंने 200 से अधिक पुरुषों से ऑनलाइन सर्वे के जरिए सूचना इकट्ठी की। उन्होंने मई 2018 और जुलाई 2019 के बीच 30 पुरुषों से व्यक्तिगत इंटरव्यू किए। यह शोध हाल ही में प्रकाशित हुआ है।

If a woman forces a man is that rape

इस शोध में उन परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की गई है जिसमें जबरन सेक्स होता है, इसके परिणाम क्या होते हैं और कानूनी कार्रवाई कैसे होती है। साक्षात्कार किए जाने वाले सभी लोगों के नाम गोपनीय रखे गए हैं लेकिन हम उनमें से एक को जॉन के नाम से पुकारेंगे। जॉन बताते हैं कि कुछ गलत हो रहा है इसका पहला आभास उन्हें तब हुआ जब उनके पार्टनर ने खुद को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। एक डरावनी घटना के बाद वो अपनी पार्टनर को इलाज के लिए लेकर गए जहां दंपति ने इसके पीछे के मनोवैज्ञानिक कारणों पर घंटों बातें कीं। लगभग 6 महीने बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की बजाए उसने जॉन को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

If a woman forces a man is that rape

जॉन बताते हैं, मैं लिविंग रूम में बैठा था और वह किचन से आई, मेरे नाक पर बहुत ज़ोर से घूंसा मारा और फूहड़पन से हँसते हुए भाग गई। उसके बाद से रोज़ाना झगड़ा होना शुरू हो गया। बाद में उसने अपने डॉक्टर से मदद लेने की कोशिश की। उसकी कुछ काउंसलिंग भी हुई थी और उन्हें मनोवैज्ञानिक से इलाज के लिए सलाह दी गई थी। जॉन बताते हैं कि उनकी पार्टनर दफ्तर के बाद घर आने पर उनसे 'सेक्स की मांग' करने लगी, "वो हिंसक होने लगी और हालात यहां तक पहुंच गए कि उसके घर आने की सोचकर ही मैं भयभीत हो जाता।"

विज्ञापन
If a woman forces a man is that rape
flirt

एक दिन जॉन की आंख खुली तो उन्होंने पाया कि उनका दाहिना हाथ बिस्तर के फ्रेम के साथ हथकड़ी में बंधा है। ऐसा उनकी पार्टनर ने किया था। फिर बेड के बराबर में रखे स्टीरियो सिस्टम के लाउड स्पीकर से उनके सिर पर मारना शुरू कर दिया और उसका दूसरा हाथ नायलॉन की रस्सी से बांध दिया और उन पर सेक्स करने का दबाव बनाया। दर्द और डर के मारे जॉन उसकी फरमाइश पूरी करने में असमर्थ थे, इसलिए उनकी पार्टनर ने दोबारा उन्हें पीटना शुरू कर दिया और आधे एक घंटे तक बांधे रखा। उसके बाद उनकी पार्टनर इस बारे में कुछ भी बात करने को राज़ी नहीं थी।

If a woman forces a man is that rape
pregnant

कुछ समय बाद वो प्रेग्नेंट हो गई और कुछ दिनों तक इस झगड़े पर विराम लग गया, लेकिन बच्चा पैदा होने के कुछ दिन बाद फिर जब एक रात जॉन की आँख खुली तो पाया उनके हाथ बेड के साथ हथकड़ी से बंधे हुए हैं। उन्होंने बताया कि फिर उसकी पार्टनर ने जबरदस्ती वियाग्रा खिलाई और उनका मुंह बंद कर दिया। वो बताते हैं, "मैं कुछ नहीं कर सकता था। इसके बाद मैं नहाने चला गया और मुझे पता नहीं मैं कितनी देर शॉवर में था, अंत में मैं सीढ़ियों से नीचे गया। कमरे में घुसते ही जो पहली बात उसने मुझसे कही वो थी- "रात के खाने में क्या है?"

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed