{"_id":"5c90e64fbdec22140c42b7d7","slug":"intimate-with-ex-partner-is-good-according-to-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टडीः एक्स पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मूव ऑन करने में होगी आसानी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
स्टडीः एक्स पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मूव ऑन करने में होगी आसानी
वैसे तो कई लोग अपने एक्स को वापस पाना चाहते हैं वहीं अधिकांश लोग अपने बीते हुए कल को दोहराना नहीं चाहते हैं और कभी नहीं चाहते की उनके जीवन में उनका पुराना पार्टनर वापस आए। लेकिन क्या आपको पता है कि अपने एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर फायदा होता है। ये हम नहीं बल्कि एक स्टडी में यह बात सामने आई है। आइए जानते हैं किस तरह एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाना फायदेमंद होगा।
2 of 5
office romance
स्प्रिंगर के जर्नल आर्काइव्स ऑफ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित एक स्टडी की मुख्य लेखिका स्टेफनी स्पीलमन के मुताबिक ब्रेकअप के बाद पुराने यानी कि एक्स पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाना बुरी चीज नहीं है। क्योंकि इस कारण आपको ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।
3 of 5
couple
वायने स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च के मुताबिक एक्स पार्टनर के साथ सेक्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बता दें कि इस स्टडी को दो हिस्सों में पूरा किया गया। जिसमें 113 ऐसे लोगों के डेली अनुभव की जांच की गई जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ था। ठीक दो महीने बाद ही उन्हीं लोगों से सर्वे के जरिए सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने एक्स के साथ किसी भी तरह की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और क्या वे अब भी अपने एक्स के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
wedding night
स्टडी के नतीजों से पता चला कि एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने ऐसा बिल्कुल नहीं होता कि आप और ज्यादा दुखी महसूस करें और ब्रेकअप के बाद मूव ऑन होने में परेशानी हो। बल्कि एक्स के साथ संबंध बनाने के बाद स्टडी में शामिल लोग अपनी डेली लाइफ वैसे ही जी रहे थे और ब्रेकअप से उबरने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 5
Couple
- फोटो : Pixabay
इस रिसर्च के बारे में स्पीलमन ने कहा कि उनकी रिसर्च बताती है कि समाज की तरफ से एक्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने को लेकर लोगों के मन में बहुत ज्यादा तनाव भर दिया गया है और रिसर्च के नतीजे लोगों के बीच लंबे समय से चली आ रही मान्यताओं को चैलेंज करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।