सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2023: हर पत्नी को पसंद होती हैं ये चीजें, करवा चौथ पर तोहफे में दें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Nov 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Gift Ideas For Wife Under 1000 Rupees
Karwa Chauth Gift - फोटो : istock

Karwachauth Gift Ideas: इस वर्ष 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ का पर्व है। करवा चौथ विवाहित दंपति के लिए सबसे महत्वपूर्ण हिंदू त्योहारों में से एक है। इस पर्व में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखती हैं। विवाहित स्त्रियां शाम में चांद निकलने पर पूजा करती हैं, जिसके बाद पति उन का व्रत खुलवाते हैं। जिन लड़कियों की शादी होने वाली है, वह भी अपने मंगेतर के लिए शादी से पहले करवा चौथ का उपवास रखती हैं।



जीवनसाथी के लिए निर्जला उपवास करने वाली महिलाओं को उनके पति का साथ मिलता है। वह अपनी जीवनसंगिनी को करवा चौथ पर तोहफे देते हैं। पति या मंगेतर से मिले तोहफे को देख महिलाएं खुश हो जाती है। इस करवा चौथ आप भी अपनी पत्नी के दिल को छू लेने वाला तोहफा देकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

यहां अधिकतर महिलाओं को पसंद आने वाले कुछ सामानों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे करवा चौथ के मौके पर तोहफे के रूप में दे सकते हैं। करवा चौथ के ये गिफ्ट आइडिया बजट में हैं और लगभग हर महिला को पसंद आ सकते हैं।

Trending Videos
Karwa Chauth 2023 Gift Ideas For Wife Under 1000 Rupees
सबसे सस्ती साड़ी की बाजार - फोटो : istock

पारंपरिक साड़ी

करवा चौथ के मौके पर महिलाएं अपने सुहाग का चौड़ा या नए पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा करती हैं। करवा चौथ के मौके पर उन्हें ट्रेंडी लेकिन पारंपरिक साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। हैंडलूम साड़ियों का चलन जोरों से है। वैसे भी बनारसी या सिल्क की साड़ी का चलन लगभग हमेशा ही रहता है। पत्नी को सुंदर से हैंडलूम साड़ी तोहफे में दे सकते हैं। वैसे तो इन का दाम अधिक होता है, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफार्म पर या कुछ बाजारों में इन्हें बजट में भी खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Gift Ideas For Wife Under 1000 Rupees
karwa chauth gift - फोटो : istock

कस्टमाइज पेंडेंट या ब्रेसलेट

इन दिनों किसी खास डेट, नाम वाले कस्टमाइज्ड ज्वेलरी का चलन है। करवा चौथ पर आप भी अपनी पत्नी को इस तरह की कस्टमाइज्ड ज्वेलरी तोहफे में दे सकती हैं। किसी खास अक्षर से डिजाइन किया हुआ पेंडेंट या नाम वाला ब्रेसलेट पत्नी को करवा चौथ पर देंगे तो उन्हें आपका तोहफा बहुत पसंद आएगा।

Karwa Chauth 2023 Gift Ideas For Wife Under 1000 Rupees
photo album frame new - फोटो : istock

यादों का एल्बम

महिलाएं अपने जीवन साथी से उम्मीद रखती हैं कि वह उन्हें प्रेम करे और अपनी भावनाएं खुल कर जताएं। पत्नी की इस उम्मीद को पूरा करने के लिए उन पर अपना प्यार लुटाएं और अपने व्यवहार से अपनी भावना व्यक्त करें। इसका एक तरीका है, पुराने दिनों में वापस लौटना। पत्नी को तोहफे में फोटो एल्बम या फोटो फ्रेम दें, जिसमें आपकी और उनकी यादों को ताजा करने वाली तस्वीरें हों। पत्नी को एक बार दोबारा उन्हीं यादों में ले जाएं।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 Gift Ideas For Wife Under 1000 Rupees
ladies purse - फोटो : istock

हैंडबैग

अधिकतर महिलाओं को पर्स, हैंडबैग या वॉलेट पसंद होते हैं। पर्स की कई तरह की वैरायटी हैं। जरूरत के मुताबिक, पत्नी को हैंडबैग या क्लच गिफ्ट में दे सकते हैं। उन्हें आपका तोहफा बहुत पसंद आएगा। वह हाथों में पर्स लिए सबसे सामने इतराती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed