{"_id":"5ca5efa3bdec22143d397f60","slug":"know-about-marks-on-your-body-determine-your-luck","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औरतों की ये 7 निशानियां बनाती हैं उनको भाग्यवान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
औरतों की ये 7 निशानियां बनाती हैं उनको भाग्यवान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 05 Apr 2019 08:46 AM IST
हर इंसान के शारीरिक लक्षण अलग-अलग होते हैं और उनके गुण भी शारीरिक लक्षणों की तरह अलग-अलग होता है। अधिकांश लड़कों की ये चाहत होती है वह जिस औरत से शादी करें वह भाग्यशाली हो। मगर ऐसी लड़की खोजना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन अगर आप किसी के शारीरिक लक्षण पर गौर करेंगे तो आप उनके व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन शारीरिक लक्षणों से लड़कियों के व्यवहार के बारे में पता लगा सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
बड़ी आंख वाली लड़कियां
ऐसा कहा जाता है कि जिन लड़कियों की आंखें बड़ी-बड़ी हिरणी के जैसे सफेद होती हैं ऐसी लड़कियों व महिलाओं का स्वभाव काफी चंचल होता है। बड़ी आंख वाली लड़कियां अपने आस-पास खुशी वाला माहौल बनाकर रखती हैं। इसके अलावा जिन लड़कियों की जीभ लाल रंग की होती है और कोमल होती हैं वैसी लड़कियों को जीवन में सुख की प्राप्ति करती हैं। इनके भाग्य के जरिए घर-परिवार के सदस्यों के भी भाग्य अच्छे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नाक पर तिल
वैसे तो कम लड़कियां होती हैं जिनकी नाक के आगे तिल होता है लेकिन ऐसी लड़कियां बेहद लकी होती हैं। ये तिल का निशान धन संपन्न जीवन की निशानी होती है। इसके अलावा जिन लड़कियों या महिलाओं के तलवें फ्लैट होते हैं वह बहुत ही भाग्यशाली होती हैं और खुले विचार की होती हैं।
4 of 5
अंगूठा उठा हुआ
ऐसा माना जाता है कि जिन औरतों के पैर का अंगूठा उठा हुआ हो, गोल हो वो परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती है। ऐसी महिलाएं हमेशा अपने पति के लिए समर्पित होती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के पैरों की एड़ियां गोल आकार की होती है और कोमल होती है वह सारी उम्र सुख-सुविधाएं भोगती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गहरी नाभि वाली औरतें
जिन औरतों की नाभि बड़ी और गहरी होती है वो भी शुभ मानी जाती है। समद्रशास्त्र के अनुसार जिस स्त्री की नाभि बड़ी, गहरी होती है ऐसी औरतें धन, सुख और संतान से संपन्न होती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।