{"_id":"5d1de66f8ebc3e3ca82b4fc1","slug":"know-about-why-girls-like-tall-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोध: आखिर क्यों महिलाओं को भाते हैं लंबे पुरुष","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लड़कियों व महिलाओं को अलग-अलग तरह के लड़के पसंद आते हैं। लेकिन अधिकांश लड़कियों को लंबे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। बल्कि एक स्टडी में यह बात सामने आई है कि जिन कपल में लंबाई का अच्छा-खासा गैप होता है वह ज्यादा खुशहाल होते हैं। महिलाओं को हमेशा से लंबे पुरुष आकर्षक लगते हैं। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे कारण क्या है।
2 of 5
- फोटो : instagram
दरअसल, साउथ कोरिया के सियोल में स्थित कोनकुक विश्वविद्यालय द्वारा एक अध्ययन किया गया है जिसमें यह पता चला है कि जिन जोड़ों में लम्बाई का अच्छा खासा गैप होता है वह ज्यादा खुशहाल होते हैं। यह अध्ययन इसलिए नहीं चौंकाता है कि 50 फीसदी महिलाएं ऐसे पुरुषों को डेट करती हैं जो उनसे काफी लंबे होते हैं। इसके पीछ कई कारण हैं।
3 of 5
महिलाओं के अनुसार जिन पुरुषों की हाइट लंबी होती है वे ताकतवर होते हैं। शारीरिक ताकत मानसिक ताकत को भी प्रभावित करती है। यानी कि लंबे पुरुष छोटे पुरुषों की तुलना में ज्यादा आत्मविश्वास से भरे होते हैं। उन्हें महिलाओं के साथ घूमने-फिरने में भी ज्यादा हिचक महसूस नहीं होती है। इसलिए महिलाएं ऐसे पार्टनर को ज्यादा तरजीह देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लंबाई सीधे-सीधे महिलाओं को शारीरिक सुरक्षा का एहसास देता है। जबकि छोटे हाइट वाले पुरुष महिलाओं को सुरक्षा का एहसास नहीं करा पाते हैं। यही वजह है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों की तलाश करती हैं जिनके साथ उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है।
विज्ञापन
5 of 5
लुक
लंबे पुरुषों के साथ महिलाएं घूमने के दौरान किसी भी तरह के बंधन में नहीं होती हैं। वहीं छोटे पुरुषों के साथ महिलाएं घूमने के दौरान पहनावे को लेकर काफी सोचती हैं। जैसे कि वह ऊंची हील वाले जूते नहीं पहन पाती। जबकि महिलाओं को फैशन में किसी तरह की अड़चनें पसंद नहीं आती।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।