बच्चे का पालन पोषण कोई आसान काम नहीं है, इसके लिए बहुत सारा धैर्य और समय चाहिए होता है। खासतौर पर इन परेशानियों का सामना नये अभिभावकों को ज्यादा करना पड़ता है। कई बार बच्चे की देखभाल में नयी मांएं कुछ ज्यादा ही भावनात्मक हो जाती हैं और कुछ गलतियां कर बैठती हैं। खासतौर पर नये अभिभावक ज्यादा गलतियां करते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी पांच गलतियां हैं जो अधिकांश अभिभावक दोहराते हैं।
{"_id":"5d1ddb2a8ebc3e3ccc2e52f9","slug":"new-parents-mostly-do-these-mistakes-in-parenting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों के पालन, पोषण में करते हैं ये गलतियां तो संभल जाएं","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
बच्चों के पालन, पोषण में करते हैं ये गलतियां तो संभल जाएं
Fri, 05 Jul 2019 07:26 AM IST
प्रशांत राय
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 05 Jul 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
Parenting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बच्चा
- फोटो : pixabay
खुद का ख्याल न रखना
नये अभिभावकों के साथ ये समस्या ज्यादा देखी गई है कि वो खुद पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन उन लोगों को ये समझना होगा कि मां- पिता बनने के बाद भी आपकी अपनी भी जिंदगी है, जिसमें खुद का ख्याल रखना भी जरुरी है। और वैसे भी, जब आप अपना ध्यान अच्छे से नहीं रखेंगी तो अपने बच्चे की देखभाल कैसे कर पाएंगी।

डेमो
- फोटो : डेमो
बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन देना
बहुत सारे अभिभावकों की आदत होती है कि जब भी उनका बच्चा रोता है तो उसका ध्यान भटकाने के लिए उसे कोई विडियो या फिर संगीत सुनाने लगते हैं। और ये सब वो अपने स्मार्टफोन से करतें हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कम उम्र में बच्चे के हाथ में स्मार्टफोन दे देना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

child using tablet
- फोटो : Pixabay
न करें दूसरे के बच्चे से तुलना
किसी का बच्चा ज्यादा खाता है या फिर उनका बच्चा जल्दी चलने लगा या बोलने लगा। अपने बच्चे की तुलना किसी अन्य बच्चे से न करें। हर बच्चा अपने आप में खास होता है, जरुरी नहीं कि उसका विकास भी दूसरे बच्चे की तरह ही हों। कुछ बच्चे जल्दी से सीख लेते हैं कुछ को सब सीखने में समय लगता है। इसलिए इन सब बातों को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।

parents
- फोटो : parents
अपने बच्चे के इशारों को समझें
जब लोग नये नये अभिभावक बनते हैं तो अपने बच्चे के जरा से रोने से घबरा जाते हैं। उनको लगता है कि कहीं उनका बच्चा भूखा तो नहीं या फिर उसे कोई परेशानी तो नहीं हैं। लेकिन बच्चे के जरा से रोने से परेशान होने की जरुरत नहीं है। कभी कभी बच्चा आपका ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए भी रोते हैं, जिससे की आप उसके पास आ जाएं।