{"_id":"6a81a0fbe6ccca4570094e44","slug":"gmda-will-develop-green-belts-along-the-roads-of-new-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97897-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीएमडीए न्यू गुरुग्राम की सड़कों पर ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीएमडीए न्यू गुरुग्राम की सड़कों पर ग्रीन बेल्ट विकसित करेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4.21 करोड़ रुपये होंगे खर्च, हरियाली बढ़ने से सड़क की सुंदरता के साथ पर्यावरणीय गुणवत्ता में होगा सुधार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) न्यू गुरुग्राम की सेक्टर-92/95 की डिवाइडिंग रोड पर ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज विकसित करेगा। इस परियोजना पर करीब 4.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य सड़कों के आसपास हरियाली बढ़ाना और क्षेत्र का सुंदरीकरण करना है।
जीएमडीए दोनों सड़कों की ग्रीन बेल्ट में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाएगा। योजना के तहत हरित क्षेत्रों को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा। इससे सड़क कॉरिडोर का स्वरूप बेहतर होगा। आसपास के क्षेत्रों की पर्यावरणीय गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जीएमडीए के अनुसार, यह गुरुग्राम को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। ग्रीन बेल्ट शहर के हरित बुनियादी ढांचे का अहम हिस्सा हैं।
सेक्टर-92/95 की ये सड़कें न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग हैं। सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट का सुव्यवस्थित विकास पूरे कॉरिडोर को बेहतर बनाएगा। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रस्तावित परियोजना में चिह्नित क्षेत्रों का विकास और रखरखाव किया जाएगा।