फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं में सेक्स के लिए हो रही है दिलचस्पी कम, इन वजहों से हो रहा है ऐसा

Wed, 28 Nov 2018 10:51 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 28 Nov 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Know Why Women Are Losing Interest In Sex life
relationship - फोटो : file photo

स्टडी ऑफ ब्रिटिश सेक्शुअल एटीट्यूड्स का कहना है कि जो महिलाएं एक पार्टनर के साथ रह रही हैं उनमें मर्दों के मुकाबले सेक्स में दोगुनी दिलचस्पी कम हुई है। इसमें पाया गया कि वक्त के साथ महिलाओं और पुरुषों में सेक्स को लेकर उत्साह कम होता है जबकि महिलाएं अक्सर लंबी रिलेशनशिप में सेक्स को लेकर उदासीन हो जाती हैं। कुल मिलाकर खराब सेहत और भावनात्मक लगाव में कमी के कारण महिलाओं और पुरुषों में सेक्स के प्रति इच्छा कम हो रही है। इस सर्वे में करीब पांच हजार पुरुषों और 6,700 महिलाओं को शामिल किया गया था।

यह स्टडी बीजेएम जर्नल में छपी है. ब्रिटेन के शोधकर्ताओं का कहना है कि सेक्स की इच्छा में लगातार गिरावट चिंता की बात है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। इस समस्या को निपटाने में ड्रग के इस्तेमाल पर रोक लगाने की जरूरत है।

दर्द और तकलीफ

Know Why Women Are Losing Interest In Sex life
- फोटो : file photo

दर्द और तकलीफ

सेक्स थेरपिस्ट अमांडा मेजर का कहना है कि सेक्स में कम होती दिलचस्पी को हमेशा असामान्य नहीं कहा जा सकता है। यहां इसके कई कारण हैं कि पुरुष और महिलाओं की जरूरतें क्यों बदल रही हैं।उन्होंने कहा कि कई मामलों में यह सामान्य और स्वाभाविक होता है लेकिन दूसरे कारणों में दर्द और तकलीफ भी है। सर्वे में कुल 15 फीसदी पुरुष और 34 फीसदी महिलाओं का कहना है कि सेक्स में उनकी दिलचस्पी नहीं रही। पुरुषों में 35-44 की उम्र में सेक्स के प्रति दिलचस्पी सबसे कम थी। महिलाओं में 55 और 64 की उम्र में सेक्स को लेकर दिलचस्पी में गिरावट सबसे उच्च स्तर पर थी।

यूनिवर्सिटी ऑफ साउथंप्टन और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्चरों का कहना है कि इसका कोई सबूत नहीं है कि मासिक धर्म बंद होने के कारण महिलाओं में सेक्स के प्रति दिलचस्पी कम होती है।हालांकि यह बात सामने आई है कि घर में छोटे बच्चे होने के कारण भी महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम हो रही है। इसके साथ ही खराब सेहत, बातचीत में गर्मजोशी की कमी और भावनात्मक लगाव में उदासीनता के कारण महिलाओं और पुरुषों में सेक्स की इच्छा कम हो रही है।

फिर से सेक्स की इच्छा जगाने के पांच टिप्स

Know Why Women Are Losing Interest In Sex life
- फोटो : file photo

फिर से सेक्स की इच्छा जगाने के पांच टिप्स

  • इस पर बातचीत शुरुआती दौर में ही करनी चाहिए। इसकी उपेक्षा से दूसरी समस्याएं भी घर कर सकती हैं। इस वजह से आप ख़ुद को चिढ़े हुए भी महसूस कर सकते हैं। आपको इन समस्याओं पर खुलकर बात करनी चाहिए।
  • अंतरंग होने के दूसरे तरीकों को भी आजमाना चाहिए। एक दूसरे का हाथ पकड़ना, एक दूसरे से बातचीत करना और आलिंगन को ज़्यादा तवज्जो देनी चाहिए।
  • अपनी पार्टनर का रिस्पेक्ट करना और उसकी अनुभूति का ख़्याल रखना जरूरी है।
  • इसमें आपको सेक्स थेरपिस्ट से भी बातचीत करनी चाहिए। इसके साथ ही रिलेशनशिप काउंसलर की भी मदद ले सकते हैं।
  • कई ऐसे संबंध हैं जिनमें बिना यौन संबंध के रिश्तों गर्मजोशी बना रहती है। ऐसे में इस मामले में क्रोध से ज़्यादा रचनात्मकता पर ध्यान देना चाहिए।


स्टडी में यह बात भी सामने आई है कि महिलाएं एक स्तर पर अपनी यौन इच्छा को अपने पार्टनर के साथ साझा नहीं करती हैं। वे अपनी पंसद और नापसंद भी नहीं जाहिर करती हैं। इस वजह से भी सेक्स की इच्छा में गिरावट देखी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed