Raksha Bandhan Celebration Ideas: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। हर साल इस खास दिन का इंतजार दोनों बड़ी बेसब्री से करते हैं। लेकिन पढ़ाई, नौकरी, विदेश में रहने, शादी या अन्य पारिवारिक कारणों की वजह से कई बार भाई-बहन एक ही शहर में नहीं होते और साथ मिलकर रक्षाबंधन नहीं मना पाते। ऐसे में मन में यही सवाल आता है कि दूर रहकर भी इस रिश्ते की मिठास कैसे बरकरार रखी जाए।
{"_id":"6a6c6de6c097f643f30f3ff7","slug":"long-distance-raksha-bandhan-2026-tips-bhai-behan-door-hain-rakshabandhan-par-rakhi-kaise-bheje-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2026: विदेश या दूसरे शहर में है भाई? ऐसे समय पर पहुंचेगी राखी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Raksha Bandhan 2026: विदेश या दूसरे शहर में है भाई? ऐसे समय पर पहुंचेगी राखी
Fri, 31 Jul 2026 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:23 PM IST
सार
Long Distance Raksha Bandhan 2026: अगर भाई-बहन साथ नहीं हैं तो रक्षाबंधन कैसे मनाएं?
अगर भाई-बहन अलग-अलग शहरों या देशों में हैं, तो ऑनलाइन राखी भेजें, साथ में भावनात्मक संदेश या पत्र लिखें, वीडियो कॉल पर रक्षाबंधन मनाएं और छोटा-सा गिफ्ट या डिजिटल गिफ्ट कार्ड भेजकर इस त्योहार को यादगार बनाया जा सकता है। समय पर डिलीवरी के लिए राखी पहले से भेजना बेहतर रहता है।
विज्ञापन
कैसे मनाएं राखी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी भेजें
- फोटो : Ai
ऑनलाइन ऑर्डर करके सीधे भाई के पते पर भेजें राखी
- अगर आप दूसरे शहर या विदेश में रहते हैं, तो ऑनलाइन राखी ऑर्डर करना सबसे आसान तरीका है।
- आप अपनी पसंद की पारंपरिक, डिजाइनर, बच्चों के लिए कार्टून थीम या पर्सनलाइज्ड राखी चुन सकती हैं।
- इसे सीधे भाई के पते पर डिलीवर करवा सकते हैं।
- समय पर डिलीवरी के लिए कुछ दिन पहले ऑर्डर करना बेहतर रहेगा।
रक्षाबंधन
- फोटो : AI
राखी के साथ एक दिल से लिखा संदेश भी भेजें
- राखी के साथ एक छोटा-सा हस्तलिखित पत्र या भावनात्मक संदेश त्योहार को और खास बना देता है।
- बचपन की यादें, शुभकामनाएं और अपने प्यार को शब्दों में व्यक्त करें।
- कई बार एक सच्चा संदेश महंगे उपहार से भी ज्यादा यादगार साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : AI
वीडियो कॉल पर मनाएं रक्षाबंधन
- अगर साथ होना संभव नहीं है, तो तय समय पर वीडियो कॉल करें।
- बहन वीडियो कॉल के दौरान राखी दिखाकर शुभकामनाएं दे सकती है।
- भाई भी उसी समय अपना उपहार या डिजिटल गिफ्ट साझा कर सकता है।
- इससे दूरी के बावजूद त्योहार का अपनापन बना रहता है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन
- फोटो : AI
राखी के साथ भेजें छोटा-सा सरप्राइज गिफ्ट
- राखी के साथ चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, मिठाई, फोटो फ्रेम, कॉफी मग, पर्सनलाइज्ड कुशन या कोई उपयोगी उपहार भेजकर इस दिन को और खास बनाया जा सकता है।
- अगर डिलीवरी में समय कम है, तो डिजिटल गिफ्ट कार्ड भी अच्छा विकल्प हो सकता है।