फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'A Sapling in Mother's Name' initiative launched at DCRUST.

Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में शुरू हुआ एक पौधा मां के नाम

Fri, 31 Jul 2026 05:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jul 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
'A Sapling in Mother's Name' initiative launched at DCRUST.
फोटो : सोनीपत के डीसीआरयूएसटी मुरथल में पौधरोपण करते कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह, साथ में अन्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने अपनी माता के नाम पर पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
उन्होंने घोषणा की कि अब विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाला प्रत्येक नया विद्यार्थी अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाएगा और उसके संरक्षण व देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएगा। अभियान के दौरान हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. केसी शर्मा, प्रो. एसके गक्खड़, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर आरएस राठौर, संयुक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह तथा प्रोजेक्ट मैनेजर अपूर्व पांडे ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन और स्वस्थ पर्यावरण का आधार हैं। ये हमें शुद्ध वायु, फल, छाया और औषधियां प्रदान करते हैं तथा प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और पालन-पोषण भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान जन-आंदोलन का रूप लेकर विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed