{"_id":"6a6c8fcc88f064026105466b","slug":"gyan-ganga-global-school-wins-sepak-takraw-womens-league-title-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157945-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल ने जीता सेपक टकरा महिला लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल ने जीता सेपक टकरा महिला लीग का खिताब
Fri, 31 Jul 2026 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के महिला सेपक टकरा लीग की विजेता ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल की टीम डीईओ नवीन गुलिया,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ज्ञान गंगा ग्लोबल (जी-3) स्कूल की लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अस्मिता खेलो इंडिया जिला स्तरीय महिला सेपक टकरा लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल की खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी आदर्श पब्लिक स्कूल की टीम को 15-11 से हरा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। आदर्श पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे और आरपीएस गन्नौर व एमसी अकादमी की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया व सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल ) रामबीर सिंह ने पहले तीन स्थानों पर रही टीमों के खिलाड़ियों को पदक पहनाकर कर उनका हौसला बढ़ाया। डीईओ नवीन गुलिया ने कहा कि अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग देश भर के जिलों में महिलाओं को आगे बढ़ाने और खेलकूद का मौका देने वाली एक खास प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
इसे युवा मामले और खेल मंत्रालय व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की देखरेख में आयोजित किया जाता है। ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल परिसर में जिला सेपक टकरा एसोसिएशन की ओर से आयोजित सेपक टकरा महिला लीग में जिले भर से 19 टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मेजबान ज्ञान गंगा ग्लोबल स्कूल की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में आरपीएस गन्नौर को 15-8 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने आदर्श पब्लिक स्कूल की टीम को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम में शामिल मीशा मलिक, नेहल, डिंपल, हिताक्षी, हर्षिता व खुशी ने दमदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। इस दौरान सेपक टकरा एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह सरोहा, जिला अध्यक्ष विजय हुड्डा, महासचिव जितेंद्र सिंह, स्कूल चेयरमैन सुधीर जैन, डायरेक्टर ध्रुव जैन व प्राचार्य गीता चोपड़ा, शैलेंद्र, राकेश, कोच संजीत, प्रदीप, सुनील, सुमित, नीरजा, गीता राणा, मोनिका भी मौजूद रहे।