{"_id":"6a6c94a437f7250d830f2be4","slug":"mahalakshmi-mahabhishek-and-maharaja-agrasen-mahima-mahotsav-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157958-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महालक्ष्मी महाभिषेक और महाराजा अग्रसेन महिमा महोत्सव कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महालक्ष्मी महाभिषेक और महाराजा अग्रसेन महिमा महोत्सव कल
Fri, 31 Jul 2026 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। श्री अग्रसेन धाम विकास समिति और अग्रकेसरी महाकुटुंब (अंतरराष्ट्रीय) ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में 2 अगस्त को पहली बार माता महालक्ष्मी महाभिषेक और महाराजा अग्रसेन महिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी।
इस दौरान माता महालक्ष्मी का सात पवित्र तीर्थों के जल से महाभिषेक किया जाएगा। उन्हें 21 मीटर की चुनरी, 11 मीटर का गजरा, मेहंदी के थाल व शृंगार अर्पण किया जाएगा। 101 थाल में तैयार 501 ज्योत से माता महालक्ष्मी की मंगल महाआरती की जाएगी। यह महानुष्ठान सभी वर्गों के ऋण मुक्ति, धनैश्वर्य, संतान प्राप्ति के लिए होगा।
मेयर और श्री अग्रसेन धाम कुंडली के राष्ट्रीय मार्गदर्शक राजीव जैन शुक्रवार को सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन भवन में होने वाले कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन के स्वर्णिम इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हम कुलदेवी माता महालक्ष्मी के महाअभिषेक व पूजा के साथ ऋण मुक्ति, धनैश्वर्य व समृद्धि ग्रहण करने वाले आशीर्वाद व सौभाग्य प्राप्त करेंगे। शहर में पहली बार महालक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली महापूजा अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हमें इस पवित्र अनुष्ठान में श्रद्धा व परिवार सहित शामिल होना चाहिए।
धाम के सीनियर वाइस चेयरमैन टीकाराम मित्तल व संयोजक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के प्रत्येक अग्र बंधु को आमंत्रित किया गया है। श्री अग्रसेन धाम कुंडली के प्रांतीय संयोजक पवन गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में श्री अग्रसेन धाम विकास समिति, जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा भी की जाएगी। इस दौरान अग्र केसरी भूषण विकास मंगला, महोत्सव संयोजक पवन अग्रवाल, ओडी गर्ग, अशोक गर्ग, सतपाल गुप्ता, नरेश कंसल, अनिल गर्ग, नरेश गर्ग, प्रदीप गोयल भी मौजूद रहे।