{"_id":"6a6c86d1b8c2652e77035a16","slug":"meri-guthli-mera-paudha-my-seed-my-sapling-campaign-launched-at-pm-shri-kendriya-vidyalaya-nahra-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157950-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नाहरा में मेरी गुठली मेरा पौधा' अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नाहरा में मेरी गुठली मेरा पौधा' अभियान शुरू
Fri, 31 Jul 2026 04:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नाहरा एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में मेरी गुठली मेरा पौधा अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य भूप सिंह और वन विभाग के ब्लॉक अधिकारियों संजीव और विजय दहिया ने पौधरोपण थैलियों में फलों की गुठलियां रोपित कर की।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे फलों की गुठलियों को फेंकने के बजाय उनका संरक्षण करें और उन्हें पौधों के रूप में विकसित कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक प्रेरणादायी लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें गुठलियों से पौधे तैयार करने और अधिक से अधिक पौधरोपण का संदेश दिया गया। प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
वन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बीजों के चयन, संरक्षण, अंकुरण और रोपण की व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने बीज तैयार करने और सुरक्षित तरीके से रोपित करने की विधि सीखी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने बीज रक्षक बनने की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक बीज एकत्रित करने, उनका संरक्षण करने और उन्हें पौधों में विकसित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इको क्लब प्रभारी मनीष ने बताया कि अभियान के तहत सर्वाधिक एवं गुणवत्तापूर्ण बीज संग्रह करने वाले विद्यार्थियों को बीज रक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और उत्साह को बढ़ावा मिलेगा।