फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on encroachment along NH-44; pushcarts removed from Beesvan Meel Chowk.

Sonipat News: एनएच-44 पर अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, बीसवां मील चौक से हटवाईं रेहड़ियां

Fri, 31 Jul 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jul 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on encroachment along NH-44; pushcarts removed from Beesvan Meel Chowk.
फोटो : सोनीपत में बीसवां चौक के पास एनएच-44 से रेहड़ियां हटवाते थाना यातायात मुरथल प्रभारी बलवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड)-44 को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बीसवां मील चौक पर संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान हाईवे किनारे लगी अवैध रेहड़ियां हटवाई गईं, जबकि घेवर बेच रहे दुकानदारों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान कर नोटिस जारी किए गए।
थाना यातायात मुरथल प्रभारी बलवान सिंह के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने हाईवे पर खड़े वाहनों और अवैध रूप से कारोबार कर रहे लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर वाहन जब्त (इंपाउंड) करने सहित सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने सड़क किनारे घेवर बेच रहे विक्रेताओं को राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकानें न लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि हाईवे पर इस तरह का अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी कई गुना बढ़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़े करना, रेहड़ियां लगाना और अस्थायी दुकानें संचालित करना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे अतिक्रमण के कारण वाहनों की गति प्रभावित होती है और हादसों का जोखिम बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed