{"_id":"6a6c8e253dfe0abfaa002779","slug":"udham-singh-was-a-symbol-of-courage-and-valour-sonipat-news-c-197-1-snp1017-157956-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधम सिंह साहस और शौर्य के प्रतीक थे :","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधम सिंह साहस और शौर्य के प्रतीक थे :
Fri, 31 Jul 2026 06:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
फोटो - शहीद मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में अमर शहीद उधम सिंह को नमन करते हुए संगठन के सदस्य। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। आदर्श नगर स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा स्टेडियम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने शुक्रवार को शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस मनाया। उन्होंने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुनील कुच्छल ने कहा कि उधम सिंह महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, साहस व शौर्य के प्रतीक थे। क्रांतिकारी उधम सिंह ने लंदन जाकर जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था। उन्होंने पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल फ्रांसिस ओ‘ड्वायर की 21 साल बाद 13 मार्च 1940 को हत्या की थी।
इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 31 जुलाई को लंदन में पैटनविले जेल के अंदर उन्हें फांसी दे दी गई। कार्यक्रम में आजाद डांगी, रोहताश अहलावत, रामनिवास पांचाल, सुनील सिंधु, मामन वत्स, सोहन पाल, मुकेश सैनी, पवन धीमान, सुरेश पवार, संजय गोयल, सुरेश धीमान, ऋतिक व अर्णव डांगी आदि उपस्थित थे।