सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Love Bombing क्या है? रिलेशनशिप में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 12 Mar 2026 03:40 PM IST
सार

Love Bombing एक ऐसा व्यवहार है जिसमें कोई व्यक्ति शुरुआत में बहुत ज्यादा प्यार, ध्यान और तारीफ दिखाकर सामने वाले को प्रभावित करता है। बाद में वही व्यक्ति भावनात्मक नियंत्रण या दबाव बनाने लगता है। इसे रिश्तों में एक तरह का रेड फ्लैग माना जाता है।
 

विज्ञापन
Love Bombing Kya Hai Meaning Signs Of Red Flag In hindi
Love Bombing क्या है - फोटो : Amar ujala

Love Bombing: रिलेशनशिप की शुरुआत अक्सर बेहद खूबसूरत और रोमांचक होती है। जब कोई व्यक्ति हमें बहुत ज्यादा ध्यान, प्यार दे और तारीफ करे तो हमें अच्छा महसूस होता है। लेकिन कई बार यही व्यवहार धीरे-धीरे भावनात्मक तौर पर आप पर काबू बनाने की रणनीति भी बन सकता है। इसी व्यवहार को लव बाम्बिंग कहा जाता है। आजकल सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स के दौर में यह शब्द काफी चर्चा में है, क्योंकि कई लोग अनजाने में इस तरह के रिश्तों में फंस जाते हैं।

लव बॉम्बिंग एक ऐसा व्यवहार है जो शुरुआत में बेहद रोमांटिक और आकर्षक लग सकता है, लेकिन समय के साथ यह रिश्ते में असंतुलन पैदा कर सकता है। इसलिए जरूरी है कि रिश्तों में भावनात्मक समझ और संतुलन बनाए रखें और किसी भी व्यवहार को समझदारी से पहचानने की कोशिश करें। आइए जानते हैं लव बाम्बिंग क्या है और अपने रिश्ते में इसके संकेतों से कैसे पहचानें।
 

Trending Videos
Love Bombing Kya Hai Meaning Signs Of Red Flag In hindi
लव बॉम्बिंग क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

लव बॉम्बिंग क्या होता है?

लव बॉम्बिंग एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें कोई व्यक्ति शुरुआत में सामने वाले पर अत्यधिक प्यार, ध्यान और गिफ्ट्स की बौछार करता है। इसका उद्देश्य अक्सर यह होता है कि सामने वाला व्यक्ति जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ जाए और उस पर भरोसा करने लगे। कुछ समय बाद वही व्यक्ति रिश्ते में कंट्रोल, दबाव या भावनात्मक हेरफेर करने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Bombing Kya Hai Meaning Signs Of Red Flag In hindi
लव बॉम्बिंग के प्रमुख संकेत - फोटो : Adobe

लव बॉम्बिंग के प्रमुख संकेत

अगर किसी रिश्ते में ये संकेत दिखाई दें, तो सावधान रहने की जरूरत हो सकती है।

 

  • बहुत जल्दी प्यार का इजहार

रिलेशनशिप शुरू होते ही अगर कोई व्यक्ति बार-बार आई लव यू या हमेशा साथ रहने की बातें करने लगे, तो यह एक संकेत हो सकता है।

 

  • जरूरत से ज्यादा तारीफ

लव बाॅम्बर अक्सर सामने वाले की बहुत ज्यादा तारीफ करता है ताकि वह व्यक्ति खास महसूस करे और जल्दी जुड़ जाए।

 

  • लगातार मैसेज और कॉल

ऐसे लोग अक्सर चाहते हैं कि आप हर समय उनसे बात करते रहें। अगर जवाब देर से मिले तो वे नाराज़ भी हो सकते हैं।

Love Bombing Kya Hai Meaning Signs Of Red Flag In hindi
लव बॉम्बिंग के प्रमुख संकेत - फोटो : Freepik
  • महंगे गिफ्ट्स और सरप्राइज

रिश्ते की शुरुआत में ही बहुत महंगे गिफ्ट्स देना या बड़े-बड़े सरप्राइज देना भी कभी-कभी लव बॉम्बिंग का हिस्सा हो सकता है।

 

  • धीरे-धीरे कंट्रोल करने की कोशिश

जब सामने वाला व्यक्ति भावनात्मक रूप से जुड़ जाता है, तब लव बॉम्बर धीरे-धीरे आपकी पसंद-नापसंद पर असर डालने की कोशिश करता है। दोस्तों या परिवार से दूरी बनाने को कह सकता है। और रिश्ते में दबाव बना सकता है।

विज्ञापन
Love Bombing Kya Hai Meaning Signs Of Red Flag In hindi
लव बॉम्बिंग से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

लोग लव बॉम्बिंग क्यों करते हैं?

कई बार यह व्यवहार उन लोगों में देखा जाता है जो रिश्ते में नियंत्रण चाहते हैं। असुरक्षित महसूस करते हैं और जल्दी भावनात्मक जुड़ाव चाहते हैं। हालांकि हर व्यक्ति का व्यवहार अलग हो सकता है।


लव बॉम्बिंग से कैसे बचें?

अगर आपको किसी रिश्ते में ऐसा व्यवहार महसूस हो, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

  • रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ने दें।
  • अपने दोस्तों और परिवार से संपर्क बनाए रखें।
  • किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।
  • अपने भावनात्मक सीमाओं को समझें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed