फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Independence Day celebrated with great enthusiasm at DAV College, Kotkhai

Rampur Bushahar News: डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर भाषण, कविता पाठ, एकल गीत एवं समूह गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भर दिया। छात्रों ने हिमाचली संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हुए नाटी भी पेश की, जिसका उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से संबंधित पोस्टर बनाए। पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम, एकता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य, हिंदी विभाग, कुशमा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article