फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women from the Dehra Mahila Mandal conducted a cleanliness drive

Rampur Bushahar News: महिला मंडल देहरा की महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 16 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)।
विज्ञापन

नित्थर क्षेत्र के आराध्य देव बूढ़ा महादेव के मंदिर परिसर में रविवार को महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया। अभियान में महिला मंडल देहरा की महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने बूढ़ा महादेव के मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। महिलाओं ने मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते को साफ किया। रास्ते में उगी झाड़ियों को हटाया। महिला मंडल की अध्यक्ष गमना शर्मा ने कहा कि मंदिर परिसर और मंदिर के चारों ओर की सफाई में महिला मंडल देहरा की महिलाओं का योगदान हमेशा रहता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। सफाई अभियान में महिला मंडल देहरा की सचिव मली देवी, कृष्णा देवी, चंपा देवी, राधा देवी, सुंधला देवी, वृंदा देवी, गायत्री देवी, शक्ति देवी और शांति देवी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed