{"_id":"6a81b9ed2916a8276e066571","slug":"the-temple-trust-is-playing-a-pivotal-role-in-health-education-and-public-welfare-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167383-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे धर्मग्रंथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सत्यनारायण मंदिर में खुलेगी वेद पाठशाला, पुस्तकालय में मिलेंगे धर्मग्रंथ
विज्ञापन
रामपुर के सत्यनारायण मंदिर में शुरू होगी वेद पाठशाला। स्रोत : न्यास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण में अहम भूमिका निभा रहा मंदिर न्यास
हिंदू संस्कृति के बचाव के लिए होंगे विभिन्न कार्य : डॉ. वर्मा
तिलक राज कायथ
रामपुर बुशहर।
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थी अब संस्कृत भाषा का ज्ञान, कर्मकांड और पठन-पाठन कर सकेंगे। विहिप की ओर से संचालित श्री सत्यनारायण मंदिर न्यास वेद पाठशाला खोलेगा, जहां विद्यार्थी संस्कृत भाषा का ज्ञान अर्जित कर पाएंगे। यही नहीं न्यास की ओर से मंदिर परिसर में पुस्तकालय भी खोला जाएगा, जिसमें वेद, पुराण, उपनिषद सहित धर्म ग्रंथ और महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध होंगी। समाजहित के विभिन्न कार्यों में जुटे मंदिर न्यास की ओर से स्वास्थ्य, जन कल्याण और जरूरतमंद बेटियों के विवाह बीते कई वर्षों से किए जा रहे हैं। अब नई पहल शुरू होने से धर्म संस्कृति और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। रविवार को रामपुर में श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। विशेष बातचीत में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव राम ने बताया कि वर्ष 1998 से श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट ने इस मंदिर का अधिग्रहण किया था। उस दौर में यह मंदिर काफी छोटा था और मंदिर के इधर-उधर की भूमि पर कब्जा था। ट्रस्ट की मेहनत और रामपुर क्षेत्र के लोगों के सहयोग से इस मंदिर को भव्य स्वरूप मिला और आज यह मंदिर आस्था का एक मुख्य केंद्र बन गया है। मंदिर न्यास की ओर से बहुत से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। मंदिर में विशेष चिकित्सा शिविर के तहत हर वर्ष आंखों की निशुल्क जांच और ऑपरेशन होते हैं। हर वर्ष 250 से 300 लोग इस शिविर से लाभान्वित होते हैं। वहीं, आर्थिक रूप या अक्षम बेटियों के विवाह में न्यास अहम योगदान देकर उनके विवाह करवा रहा है। मरीजों की मदद के लिए न्यास एंबुलेंस सेवा चला रहा है। सेवा कार्य को व्यापक ढंग से बढ़ाने के लिए अब नए कार्य किए जाएंगे। मंदिर में अब एक पुस्तकालय चलाने की योजना है, जिसमें वेद, पुराण, उपनिषद धर्म ग्रंथ, महापुरुषों की जीवनी पर आधारित पुस्तकें रखी जाएंगी। बच्चों को संस्कार देने, संस्कृत के पठन-पाठन के लिए वेद पाठशाला शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हिंदू संस्कृति को बचाने के लिए जो भी कार्य होंगे उन्हें किया जाएगा। डॉ. वर्मा ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि न्यास की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और समाजहित के लिए हर संभव सहयोग करें।