सब्सक्राइब करें

Tolyamory: क्या है टोल्यामोरी? सोशल मीडिया पर छाया नया रिलेशनशिप ट्रेंड

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 14 Apr 2026 01:35 PM IST
सार

Tolyamory: टोल्यामोरी एक नया रिलेशनशिप ट्रेंड है जिसमें लोग एक समय में एक से अधिक इमोशनल या रोमांटिक कनेक्शन को ओपन माइंडसेट के साथ एक्सप्लोर करते हैं। यह पारंपरिक रिश्तों से अलग एक मॉडर्न अप्रोच माना जाता है।

विज्ञापन
New Relationship Trend Tolyamory Kya Hai Meaning In Hindi
जेन जी का ये नया ट्रेंड क्या है - फोटो : Ai

Tolyamory Trend: आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के जरिए नए-नए ट्रेंड्स तेजी से वायरल होते हैं, खासकर जब बात रिलेशनशिप और लाइफस्टाइल से जुड़ी हो। हाल ही में टोल्यामोरी नाम का एक नया शब्द युवाओं के बीच तेजी से चर्चा में आया है। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यह ट्रेंड खूब देखा जा रहा है, जिससे लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।

टोल्यामोरी को एक नए तरह के रिलेशनशिप कॉन्सेप्ट के रूप में देखा जा रहा है, जो पारंपरिक रिश्तों से थोड़ा अलग है। इसमें लोग अपनी भावनाओं, स्वतंत्रता और कनेक्शन को नए तरीके से एक्सप्लोर करते हैं। खासकर Gen Z इस ट्रेंड को अपनाने और समझने में आगे है, क्योंकि यह उनकी सोच और लाइफस्टाइल से मेल खाता है।

हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर कई तरह की राय सामने आ रही हैं, कुछ लोग इसे आधुनिक सोच का हिस्सा मानते हैं, तो कुछ इसे रिश्तों में जटिलता बढ़ाने वाला मानते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर टोल्यामोरी क्या है, कैसे काम करता है और इसका असर रिश्तों पर क्या पड़ता है।

Trending Videos
New Relationship Trend Tolyamory Kya Hai Meaning In Hindi
टोल्योमोरी क्या है - फोटो : AI

टोल्यामोरी क्या है?

ये एक नया विवादास्पद डेटिंग ट्रेंड है, जो कि पाॅलीमोरी से जुड़ा है। टोल्यामोरी को समझने के लिए पहले पाॅलीमोरी को जान लेते हैं।

पॉलीमोरी का मतलब है कई लोगों से प्यार यानी बहुप्रेम। इसमें एक व्यक्ति पार्टनर की सहमति और ईमानदारी से एक साथ एक से ज्यादा लोगों के साथ भावनात्मक या फिजिकल संबंध रखता है। इसमें सभी पक्षों को पता होता है कि उनके पार्टनर का दूसरे से भी रिश्ता है। ओपन रिलेशनशिप से अलग, इसमें उनके बीच कमिटमेंट, पारदर्शिता और ईमानदारी होती है।

टोल्यामोरी में भी बहु-प्रेम ही है लेकिन इसमें टॉलरेट यानी सहन करना भी शामिल है। मतलब व्यक्ति को पता होता है कि उसका साथी किसी दूसरे के साथ संबंध में है या बेवफाई कर रहा है लेकिन फिर भी वह चुपचाप इसे सहन करता है। ऐसे रिश्ते के लिए पार्टनर की सहमति न भी हो लेकिन वह दर्द सहकर भी रिश्ता बनाए रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Relationship Trend Tolyamory Kya Hai Meaning In Hindi
टोल्यामोरी के संभावित फायदे - फोटो : Adobe Stock
टोल्यामोरी के संभावित फायदे

भारत जैसे देश में जहां रिश्तों को काफी अहमियत दी जाती है, वहां टोल्यामोरी जैसे चलन के कोई फायदे नहीं हैं। हालांकि इससे परिवार की स्थिरता आ सकती है। 
  • आर्थिक कारणों या बच्चों की वजह से लोग इसे अपनाते हैं ताकि सामाजिक ढांचा बना रहे।
  • इससे उनका रिश्ता टिका रह सकता है। क्योंकि कुछ लोग अपने रिश्ते में अकेलापन महसूस करने लगते हैं। ऐसे में वह एक से अधिक साथी होने पर भावनात्मक तौर पर अकेले नहीं होते और किसी एक रिश्ते से ऊबते नहीं। इससे रिश्ता पूरी तरह से टूटने से बच जाता है।
  • लोगों को अपनी भावनाओं को खुलकर जीने की आजादी मिल जाती है। वह रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता रखते हैं। 
  • एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की तुलना में इस तरह के रिलेशनशिप में लोग कुछ छुपाते नहीं। 
New Relationship Trend Tolyamory Kya Hai Meaning In Hindi
टोल्यामोरी के नुकसान  - फोटो : Adobe

टोल्यामोरी के नुकसान 

इस तरह के रिश्ते के नुकसान गंभीर है। जैसे,

  • भावनात्मक नुकसान: इसमें आपसी सहमति की कमी होती है, जिससे एक साथी पर भारी मानसिक और भावनात्मक तनाव पड़ता है।
  • विश्वास का खत्म होना: यह बेवफाई और बेईमानी को सामान्य बना देता है, जिससे रिश्ते की नींव कमजोर हो जाती है।
  • असमानता: यह अक्सर एकतरफा होता है, जहां एक पार्टनर अपनी मनमानी करता है और दूसरा चुपचाप सहता है, जो किसी भी स्वस्थ रिश्ते के लिए खतरे की घंटी है।
  • सम्मान की कमी: इसे अक्सर धोखा ही माना जाता है जिसे बस एक नया नाम दे दिया गया है।
  • ईर्ष्या और असुरक्षा: इस रिलेशनशिप में एक साथी दूसरे साथी के प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकता है और असुरक्षा की भावना महसूस करता है।
  • जटिलता और गलतफहमियां: कहने को तो ये पारदर्शी होता है लेकिन इससे रिश्ते जटिल हो जाते हैं और गलतफहमियां आसानी से जगह बना लेती हैं।
विज्ञापन
New Relationship Trend Tolyamory Kya Hai Meaning In Hindi
क्यों वायरल हो रहा है यह ट्रेंड? - फोटो : Adobe

क्यों वायरल हो रहा है यह ट्रेंड?

सोशल मीडिया और बदलती सोच के कारण युवा पारंपरिक रिश्तों से हटकर नए विकल्प तलाश रहे हैं। स्वतंत्रता, आत्म-अभिव्यक्ति और ओपन रिलेशनशिप की बढ़ती स्वीकार्यता इस ट्रेंड को तेजी से वायरल बना रही है।

क्या यह सभी के लिए सही है?

टोल्यामोरी हर किसी के लिए सही नहीं है। यह उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है जो इमोशनली स्ट्रॉन्ग हैं और रिश्तों में खुलापन चाहते हैं। पारंपरिक सोच वाले लोगों के लिए इसे अपनाना मुश्किल हो सकता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, टोल्यामोरी कोई प्रगतिशील विचार नहीं है, बल्कि यह एक टाॅक्सिक रिश्ते का संकेत है जहां सम्मान और जवाबदेही की कमी होती है। किसी भी रिश्ते की सफलता का आधार भरोसा और संवाद होता है। चाहे वह पारंपरिक हो या टोल्यामोरी, दोनों में समझ और सम्मान जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed