Back Pain Relief Yoga: आज की वर्क फ्राम होम लाइफस्टाइल ने काम को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इसके साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ा दी हैं। घंटों तक लैपटॉप के सामने बैठना, लगातार स्क्रीन देखना और शारीरिक गतिविधि की कमी, ये सब मिलकर शरीर को धीरे-धीरे कमजोर कर देते हैं। खासकर कमर दर्द और गर्दन में अकड़न अब आम समस्या बन चुकी है, जो न केवल आपकी सेहत बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर डालती है।
Work From Home Yoga: कमर दर्द और स्क्रीन थकान से छुटकारा, आसान योगासन जो हर नौकरीपेशा को जानना चाहिए
Desk Work Yoga: 5 मिनट का योग जैसे मार्जरी आसन और ग्रीवा संचालन वर्क फ्रॉम होम करने वालों में कमर दर्द और स्क्रीन थकान को कम करता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करता है।
लैपटाॅप पर काम करने वालों के लिए कुर्सी बनी दुश्मन
राहुल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो दिनभर अपने लैपटॉप के सामने बैठा रहता था। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उसे कमर दर्द और गर्दन में जकड़न महसूस होने लगी। काम का प्रेशर इतना था कि वह अपनी सेहत को नजरअंदाज करता रहा। उसकी कुर्सी अब आराम नहीं, बल्कि दर्द का कारण बन चुकी थी।
स्क्रीन थकान और दर्द
लगातार स्क्रीन देखने से राहुल की आंखों में जलन और सिरदर्द भी बढ़ने लगा। वह जल्दी थक जाता था और उसकी प्रोडक्टिविटी भी गिरने लगी। डॉक्टर ने उसे दवा के साथ-साथ लाइफस्टाइल बदलने की सलाह दी।
5 मिनट का योग बन सकता है समाधान
राहुल ने हर दिन सिर्फ 5 मिनट योग करने का फैसला किया। सिर्फ दो आसनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से ही कुछ दिनों में उसे फर्क महसूस होने लगा। अगर आपको भी राहुल जैसी समस्या हो रही है तो इन दो योगासनों के अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
मार्जरी आसन
मार्जरी आसन में मुख्य रूप से रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाने, पीठ के दर्द को कम करने और पाचन से सुधार के लिए किया जाता है। इससे कूल्हों, कंधों और गर्दन को स्ट्रेच मिलता है।
कैसे करें अभ्यास
- कैट-काऊ पोज का अभ्यास आसान है। सबसे पहले फर्श पर दोनों घुटनों और दोनों हाथों को टेक कर बिल्ली जैसी मुद्रा बनाएं।
- जांघों को ऊपर की ओर सीधा करके पैर के घुटनों पर 90 डिग्री का कोण बनाएं।
- अब लंबी सांस लें और सिर को पीछे की ओर झुकाते हुए टेलबोन को ऊपर उठाएं।
- फिर सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे की ओर झुकाएं और ठुड्डी को छाती से लगाने का प्रयास करें।
- इस प्रक्रिया को दोहराएं।
ग्रीवा संचालन
ग्रीवा संचालन गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाने के लिए ग्रीवा संचालन का अभ्यास किया जाता है। यह गर्दन दर्द, अकड़न और तनाव से तुरंत राहत देता है। इसके अभ्यास के लिए गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं, आगे-पीछे घुमाएं। इस अभ्यास को 5-5 बार करें। इससे जमी हुई मांसपेशियां ढीली होती हैं
इन दो योगासनों के अभ्यास से कुछ ही हफ्तों में कमर दर्द काफी कम हो सकता है। गर्दन की जकड़न भी खत्म होने लगेगी। सबसे खास बात ये है कि फोकस्ड बढ़ेगा और आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
-----------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
