सब्सक्राइब करें

Prostate Cancer: कहीं आप भी न हो जाएं प्रोस्टेट कैंसर का शिकार, जानिए जानलेवा कैंसर से जुड़े 6 सवालों का जवाब

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 14 Apr 2026 08:22 PM IST
सार

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाली ऐसी बीमारी होती है, जिसमें शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। लेकिन यह खतरनाक होता है। अकेले यूनाइटेड किंगडम में ही हर 45 मिनट में प्रोस्टेट कैंसर से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।

विज्ञापन
Why Prostate Cancer Happens Causes and Contributors Who is at High Risk know details in hindi
प्रोस्टेट कैंसर का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

खराब लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी ने किस तरह से हमारी सेहत को बिगाड़ दिया है, इससे अब हर कोई वाकिफ है। हृदय रोग,डायबिटीज और मोटापा जैसी समस्याएं आम हो गई हैं, कैंसर के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ये सभी लोगों में असमय मौत का खतरा बढ़ाने वाली मानी जाती हैं।



प्रोस्टेट कैंसर भी ऐसी ही एक गंभीर समस्या है जो धीरे-धीरे लाखों पुरुषों को अपनी चपेट में ले रही है। इसका पता अक्सर तब चल पाता है जब कैंसर काफी बढ़ चुका होता है, यही वजह इसे काफी खतरनाक बनाती जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक हर साल दुनियाभर में 15 लाख से अधिक पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का पता चलता है। अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में इसके सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जाते रहे हैं, भारतीय लोगों में भी इसका जोखिम काफी बढ़ गया है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बढ़ते खतरे से बचाव के लिए सही जानकारी आपका सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकती है। आइए प्रोस्टेट कैंसर के बारे में कुछ आम लेकिन जरूरी सवालों के जवाब जान लेते हैं।

Trending Videos
Why Prostate Cancer Happens Causes and Contributors Who is at High Risk know details in hindi
प्रोस्टेट कैंसर और इसका खतरा - फोटो : Adobe stock photos

1. पहले जानिए प्रोस्टेट शरीर में होता कहां है?

प्रोस्टेट एक छोटी ग्रंथि होती है जो पुरुषों में ब्लैडर के नीचे मौजूद रहती है। ये हमारे रिप्रोडक्टिव सिस्टम यानी प्रजनन का अहम हिस्सा भी है। जब इस ग्रंथि की कोशिकाएं अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं तो प्रोस्टेट कैंसर हो सकता है।
 

  • बढ़ती उम्र को इसका सबसे बड़ा कारण माना जाता है। 50 की उम्र के बाद इसका खतरा तेजी से बढ़ता है। 
  • हालांकि सिर्फ उम्र ही इस कैंसर की अकेली वजह नहीं है। खराब लाइफस्टाइल, मोटापा, फैमिली हिस्ट्री, धूम्रपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी भी इसके खतरे को बढ़ाती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Prostate Cancer Happens Causes and Contributors Who is at High Risk know details in hindi
प्रोस्टेट कैंसर की समस्या को जानिए - फोटो : Freepik.com

2. प्रोस्टेट कैंसर का खतरा किन्हें सबसे ज्यादा होता है? 

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाली बीमारी है। इसमें शुरुआत में कोई खास लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। अकेले यूनाइटेड किंगडम में ही हर 45 मिनट में प्रोस्टेट कैंसर से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। 50 वर्ष की उम्र के बाद इस बीमारी की आशंका और बढ़ जाती है। यदि घर में पहले से आपके पिता या भाई को प्रोस्टेट कैंसर रहा है, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।


3. प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण क्या हैं?

यूके में प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों की देखभाल में जुटी एक्सपर्ट एमी रायलेंस कहती हैं कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि अगर उन्हें कैंसर है, तो उन्हें पता चल जाएगा कि वे अस्वस्थ महसूस करेंगे। वे दूसरे कैंसर की तरह गांठ, उभार महसूस करेंगे, लेकिन प्रोस्टेट कैंसर के मामले में ज्यादातर पुरुषों को ऐसा अनुभव नहीं होता है। हालांकि अगर आपको बार-बार पेशाब आना, पेशाब में दिक्कत या कमर-दर्द जैसी दिक्कत अक्सर बनी रहती है तो सावधान हो जाइए।

Why Prostate Cancer Happens Causes and Contributors Who is at High Risk know details in hindi
प्रोस्टेट कैंसर में क्या दिक्कतें होती हैं? - फोटो : Freepik.com

4. यह कैंसर कितना खतरनाक है? 

प्रोस्टेट कैंसर के बारे में  माना जाता है कि ये वास्तव में खतरनाक है। हर आठ व्यक्ति में से एक इसका शिकार होता है। सही समय पर उपचार शुरू न होने पर साइड इफेक्ट दिख सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग समय के साथ ठीक हो जाते हैं, पर कुछ में यह हमेशा बना रहता है। समय पर पहचान हो जाए  तो इलाज के माध्यम से आप स्वस्थ हो सकते हैं।


5. प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम के लिए कैसा आहार लें? 

अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोसेस्ड मीट खाना सबसे हानिकारक है, इससे परहेज करें। इसके अलावा हाई फैट दूध और फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट से बचने की सलाह भी दी जाती है। 
 

  • आहार में फल-सब्जियों को शामिल करें।
  • ज्यादा चीनी और मसालेदार चीजें भी प्रोस्टेड कैंसर का जोखिम बढ़ा सकती है। 
  • शराब का सेवन करने वालों में प्रोस्टेड कैंसर का खतरा ज्यादा होता है, इसे तुरंत छोड़ देना ही ठीक होगा। 
विज्ञापन
Why Prostate Cancer Happens Causes and Contributors Who is at High Risk know details in hindi
प्रोस्टेट कैंसर से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock Photo

6. क्या प्रोस्टेट कैंसर से बचाव किया जा सकता है?

अध्ययनों से पता चलता है कि वैसे तो इस कैंसर को रोकने के लिए कोई पुख्ता तरीका ज्ञात नहीं है, हालांकि कुछ उपायों से इसका जोखिमों को कम किया जा सकता है।
 

  • हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन लें। 
  • दवजन कंट्रोल रखें क्योंकि मोटापा प्रोस्टेट कैंसर को बढ़ाने वाला हो सकता है। 
  • रोज कम से कम 30 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करें। 
  • स्मोकिंग और शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें। 
  • यदि आपमें फैमिली हिस्ट्री है तो डॉक्टर से नियमित पीएसए टेस्ट और स्क्रीनिंग की सलाह देते हैं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed