{"_id":"69e5cbfa4c4978602c04a151","slug":"parenting-tips-for-exam-success-how-to-motivate-child-for-competitive-exams-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parenting Tips: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे को कैसे मोटिवेट करें?","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Parenting Tips: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चे को कैसे मोटिवेट करें?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:34 PM IST
सार
How to Reduce Exam Stress: बच्चे को मोटिवेट करने के लिए सकारात्मक माहौल बनाएं, उसकी मेहनत की सराहना करें, छोटे-छोटे लक्ष्य तय करें और उसे मानसिक सपोर्ट दें। साथ ही, उस पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों को कैसे मोटिवेट करें
- फोटो : AI
Link Copied
Baccho ko motivate kaise kare: आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव पहले से कहीं ज्यादा बढ़ चुका है। चाहे बात हो UPSC की या JEE और NEET जैसी कठिन परीक्षाओं की, हर छात्र सफलता पाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। लेकिन इस सफर में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही मोटिवेशन और मानसिक सपोर्ट भी उतना ही जरूरी होता है।
कई बार बच्चे मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन रिजल्ट या प्रेशर की वजह से उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। ऐसे में माता-पिता और परिवार की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। सही मार्गदर्शन, सकारात्मक माहौल और भावनात्मक सहयोग बच्चे को न सिर्फ मजबूत बनाता है, बल्कि उसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में भी मदद करता है।
अगर आपका बच्चा भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है और आप चाहते हैं कि वह बिना तनाव के बेहतर प्रदर्शन करे, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने बच्चे को मोटिवेट कर सकते हैं, ताकि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को हासिल कर सके।
Trending Videos
2 of 6
बच्चों को कैसे मोटिवेट करें
- फोटो : AI
सकारात्मक माहौल बनाएं
बच्चे के आसपास का वातावरण उसकी सोच और प्रदर्शन पर गहरा असर डालता है। घर में शांत और पॉजिटिव माहौल बनाएं, जिससे वह बिना तनाव के पढ़ाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बच्चों को कैसे मोटिवेट करें
- फोटो : AI
छोटे लक्ष्य तय करने में मदद करें
बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटने से बच्चा आसानी से फोकस कर पाता है। इससे उसे हर दिन कुछ हासिल करने का एहसास होता है और मोटिवेशन बना रहता है।
4 of 6
बच्चे को मोटिवेट कैसे करें
- फोटो : AI
तुलना करने से बचें
हर बच्चे की क्षमता अलग होती है। उसे दूसरों से तुलना करने के बजाय उसकी खुद की प्रोग्रेस पर ध्यान दें। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
5 of 6
बच्चे को मोटिवेट कैसे करें
- फोटो : AI
ब्रेक और रिलैक्सेशन भी जरूरी
लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक जाता है। बीच-बीच में छोटे ब्रेक, खेल या पसंदीदा एक्टिविटी बच्चे को रिफ्रेश करती है और उसकी उत्पादकता बढ़ाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।