सब्सक्राइब करें

Symptoms Of Heat Stroke: तेज धूप बनी जानलेवा! ये हैं हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 20 Apr 2026 10:59 AM IST
सार

Symptoms Of Heat Stroke:  अप्रैल के महीने में तेज-चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में यहां हम आपको हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
what are the symptoms of heat stroke in humans loo lag jaye to kya kare disprj
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock Photos
Symptoms Of Heat Stroke:  अप्रैल का महीना शुरू होते ही तेज और चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन-ब-दिन तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण गर्मी में सबसे बड़ा खतरा हीट स्ट्रोक का होता है, जो लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप ले सकता है। 


खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और बाहर काम करने वाले लोग इसकी चपेट में जल्दी आ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी, तेज धूप में लंबे समय तक रहना और सही खानपान न होना इसके मुख्य कारण हैं। 

हीट स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते बचाव किया जा सके। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए इस मौसम में सतर्क रहना और शरीर को ठंडा व हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है।
 
Trending Videos
what are the symptoms of heat stroke in humans loo lag jaye to kya kare disprj
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
 1. तेज बुखार
 
  • हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ने लगता है। 
  • ये शरीर की अंदरूनी हीट को बाहर निकालने की क्षमता कम होने के कारण होता है। 
  • तेज बुखार के साथ सिर दर्द और थकान भी महसूस हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
what are the symptoms of heat stroke in humans loo lag jaye to kya kare disprj
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock
2. चक्कर आना
 
  • गर्म मौसम में लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। 
  • इसके कारण व्यक्ति को चक्कर आना, थकान और संतुलन खोने की समस्या हो सकती है। 
  • कभी-कभी दौरे जैसी स्थिति भी बन सकती है।

 
what are the symptoms of heat stroke in humans loo lag jaye to kya kare disprj
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com
3. उल्टी या मितली
 
  • हीट स्ट्रोक में पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है। 
  • शरीर की गर्मी अधिक होने से उल्टी और मितली हो सकती है। 
  • इसके साथ पेट दर्द, भूख न लगना और कमजोरी भी आम है।

 
विज्ञापन
what are the symptoms of heat stroke in humans loo lag jaye to kya kare disprj
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock Photos
4. पसीना बंद होना
 
  • शरीर अपने तापमान को नियंत्रित करने के लिए पसीना निकालता है। 
  • हीट स्ट्रोक में पसीना बंद हो जाता है और त्वचा गर्म और सूखी हो जाती है। 
  • इससे शरीर के अंदर गर्मी बढ़ती है और अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed