5 Yoga Se Weight Loss Hota Hai: आजकल वजन घटाने की होड़ में योग को एक जादुई उपाय की तरह पेश किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर दूसरा वीडियो दावा करता है कि सिर्फ कुछ योगासन करने से तेजी से वजन कम हो जाएगा। लेकिन क्या सच में हर योगासन वजन घटाता है? या फिर यह एक बड़ा भ्रम है?
Yoga for Weight Loss: क्या योग से सच में घटता है वजन? जानिए सच्चाई जो कोई नहीं बताता
Not All Yoga Burns Fat: हर योगासन वजन नहीं घटाता। वजन कम करने के लिए डायनामिक योग जैसे सूर्य नमस्कार और विन्यास योग अधिक प्रभावी होते हैं, जबकि ध्यान और प्राणायाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए होते हैं।
हर योगासन वजन घटाता है?
यह सबसे बड़ा भ्रम है। सच्चाई यह है कि सभी योगासन कैलोरी बर्न नहीं करते। कुछ योगासन जैसे ध्यान और प्राणायाम मानसिक शांति के लिए होते हैं, न कि वजन घटाने और चर्बी गलाने के लिए हैं।
कौन सा योग ज्यादा असरदार होता है?
वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार, विन्यास योग और पावर योग जैसे डायनामिक आसन ज्यादा प्रभावी होते हैं। ये शरीर की कैलोरी बर्न करते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं।
सिर्फ प्रभावी योग से तेजी से वजन घट जाएगा?
अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ योग करके वजन जल्दी कम हो जाएगा, तो यह गलत है। इसके साथ संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या भी जरूरी है।
वजन घटाने के लिए क्या जरूरी है?
योग का सही तरीका और नियमित अभ्यास ही असली परिणाम देता है। गलत पोश्चर या जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।
योग टिप्स
-
रोज कम से कम 30 मिनट योग करें
-
शुरुआत आसान आसनों से करें
-
सांस लेने की तकनीक पर ध्यान दें
-
खाली पेट योग करना ज्यादा फायदेमंद होता है
-
शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।
