Knee Pain Ke liye Yoga: महिलाएं अक्सर घुटनों के दर्द से काफी परेशान रहती हैं। रोजमर्रा के छोटे-छोटे काम भी उनके लिए मुश्किल हो जाते हैं। दर्द से राहत पाने के लिए आपकी दादी या नानी दवाइयों का सेवन करती हैं, बावजूद इसके उन्हें ज्यादा राहत नहीं मिल पाती। ऐसे में महिलाएं दर्द से परेशान रहती ही हैं, साथ ही धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। हालांकि घुटनों के दर्द से परेशान रहने वाले लोगों के लिए दवाओं से बेहतर है ऐसे हल्के व्यायाम, जो दर्द से राहत दिला सकते हैं।
Knee Pain Relief Yoga: बिना दवा के घुटनों के दर्द से राहत, बुजुर्गों के लिए आसान योग और उपाय
Yoga For Elderly Health: बुजुर्गों में घुटनों के दर्द से राहत के लिए हल्के एक्सरसाइज और प्राणायाम बेहद फायदेमंद होते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन सुधारते हैं, जोड़ों की जकड़न कम करते हैं और बिना दवा के दर्द में राहत देते हैं।
बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य समस्याएं और समाधान
बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जिनमें घुटनों का दर्द सबसे आम है। यह दर्द न केवल चलने-फिरने में परेशानी पैदा करता है, बल्कि धीरे-धीरे आत्मनिर्भरता भी कम कर देता है। अक्सर लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक दवा लेना हर किसी के लिए सही नहीं होता।
ऐसे में हमारे पुराने घरेलू नुस्खे और योग एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आते हैं। खासकर दादी-नानी के बताए उपाय और हल्के-फुल्के व्यायाम शरीर को प्राकृतिक तरीके से ठीक करने में मदद करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे घुटनों के दर्द को दवाओं के बजाय प्राणायाम से कम किया जाए।
सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम से शुरुआत
रोज सुबह 10-15 मिनट सूक्ष्म व्यायाम और प्राणायाम करना शुरू करें। हल्के-हल्के घुटनों की मूवमेंट और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाकर दर्द से राहत पा सकते हैं। जोड़ों में दर्द के लिए अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, और कपालभाति जैसे प्राणायाम सबसे प्रभावी हैं।
कैसे करें प्राणायाम
अनुलोम-विलोम
स्टेप 1- इस योगाभ्यास को करने के लिए सबसे पहले एक दम सीधा होकर ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं
स्टेप 2- अब बाएं हाथ से ज्ञान मुद्रा बनाकर दाएं हाथ के अंगूठे से दाईं नासिका को बंद करते हुए बाईं नासिका से सांस लें।
स्टेप 3- फिर बाई नासिका बंद करते हुए दाईं नासिका से सांस छोड़ें।
स्टेप 4- इस क्रिया को दोहराएं। ध्यान रखें कि इस योगाभ्यास को सही तरीके से करके ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
भ्रामरी प्राणायाम
स्टेप 1- प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले जमीन पर आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं और आंखें बंद करके गहरी सांस लें।
स्टेप 2- फिर दोनों हाथों से कानों को बंद करें और अंगूठे से कानों को दबाएं। बाकी उंगलियों को माथे पर रखें।
स्टेप 3- गहरी सांस लेते हुए ऊँ का उच्चारण करें और मधुमक्खी जैसी ध्वनि निकालें। यह प्रक्रिया 5-10 बार दोहराएं।
व्यायाम और प्राणायाम का असर
कुछ हफ्तों में ही इसका असर दिखेगा। घुटनों के दर्द में फर्क महसूस होने लग सकता है। आपकी चाल बेहतर हो सकती है और पहले से ज्यादा एक्टिव भी महसूस कर सकती हैं। नियमित योग और सही दिनचर्या अपनाकर बुजुर्ग भी एक खुशहाल और सक्रिय जीवन जी सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X