{"_id":"69e32231bbcd28130f06c068","slug":"women-health-yoga-benefits-for-hormonal-balance-pcod-treatment-periods-menopause-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga For Women: PCOD, पीरियड्स और मेनोपॉज में योग असरदार, डॉक्टर भी मानते हैं इसके फायदे","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga For Women: PCOD, पीरियड्स और मेनोपॉज में योग असरदार, डॉक्टर भी मानते हैं इसके फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:17 PM IST
सार
Yoga Benefits For Hormonal Balance: योग पीसीओडी, पीरियड्स की अनियमितता और Menopause के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। यह हार्मोन संतुलन, तनाव कम करने, ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में प्रभावी माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
महिलाओं के लिए योग
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mahilon Ke Liye Yoga: आजकल महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याओं का सामना पहले से ज्यादा करना पड़ रहा है। इनमें पीसीओडी, अनियमित पीरियड्स और मोनोपाॅज जैसी स्थितियां सबसे आम हैं। इन समस्याओं का असर सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
इन स्वास्थ्य समस्याओं में महिलाओं के लिए दवाओं के साथ ही एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका अपनाना बेहद जरूरी है और वह योग है। योग न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि हार्मोन बैलेंस करने, तनाव कम करने और मानसिक शांति देने में भी मदद करता है।
आज के इस लेख में हम जानेंगे कि योग कैसे पीसीओडी, पीरियड्स और मेनोपॉज जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है। साथ ही कुछ आसान योगासन और उनके फायदे भी जानिए, जिन्हें आप अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में शामिल कर सकती हैं।
अगर आप भी बिना साइड इफेक्ट के अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
Trending Videos
2 of 6
बद्धकोणासन योग
- फोटो : Adobe
PCOD में योग का असर
पीसीओडी महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है। योग जैसे भुजंगासन और बद्ध कोणासन शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। नियमित योग से वजन कंट्रोल में रहता है, जो पीसीओडी मैनेजमेंट में बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बितिलासन मार्जरी पोज
- फोटो : Adobe Stock
पीरियड्स के दौरान योग कितना सही?
पीरियड्स के दौरान हल्के योगासन जैसे बालासन और बितिलासन करने से पेट दर्द, ऐंठन और थकान में राहत मिलती है। हालांकि इस दौरान ज्यादा कठिन योगासन करने से बचना चाहिए।
4 of 6
मेनोपॉज
- फोटो : Adobe
मेनोपॉज में योग के फायदे
मेनोपाॅज के दौरान महिलाओं को हॉट फ्लैश, जिसमें शरीर के ऊपरी हिस्से जैसे चेहरे, गर्दन और छाती में अचानक तीव्र गर्मी महसूस होती है, मूड स्विंग और नींद की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम इन लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मेनोपॉज
- फोटो : Meta AI
तनाव और हार्मोन बैलेंस में योग की भूमिका
हार्मोनल समस्याओं की सबसे बड़ी वजह तनाव होता है। योग और मेडिटेशन कोर्टिसोल लेवल को कम करके शरीर को रिलैक्स करता है, जिससे हार्मोन बैलेंस बेहतर होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X