यूपी-हरियाणा सीमा पर गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक दिए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिडौली बॉर्डर पर बुधवार देर रात से यूपी से आने वाले अनाज से भरे वाहनों को रोक दिया गया है। इसके चलते शनिवार तक मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई हैं और यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
UP: हरियाणा में यूपी के किसानों का गेहूं रोका, तीन दिन से बॉर्डर पर फंसे किसान, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगी कतार
यूपी-हरियाणा के बिडौली बॉर्डर पर गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक दिए जाने से किसान परेशान हैं। मेरठ-करनाल हाईवे पर लंबी कतार लग गई है और कई किसान रातभर खुले में इंतजार करने को मजबूर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी फ्लोर मिल और दुकानों तक पहुंचाना था गेहूं
टोडा निवासी किसान दिलशाद, गौरव और सूरज तथा रंगाना निवासी पीतम और किरण पाल ने बताया कि वे हरियाणा की मंडियों में गेहूं बेचने नहीं, बल्कि निजी फ्लोर मिल, दुकानों और अपने रिश्तेदारों के यहां अनाज पहुंचाने के लिए जा रहे थे। इसके बावजूद पुलिस द्वारा बॉर्डर पर रोक दिए जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: कहीं बेटी होने पर सजा, कहीं निसंतान होने का दर्द, दहेज के लिए मारपीट कर तीन तलाक
हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर करनाल-बिडौली पुल के पास पिछले तीन दिनों से किसानों की गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां फंसी हुई हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कई किसान हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं बेचने जाते हैं। कई किसान हरियाणा के आढ़तियों से अग्रिम पैसा लेकर जमीन लीज पर लेते हैं और फसल तैयार कर उसी मंडी में बेचकर कर्ज चुकाते हैं।
करनाल निवासी किसान शेर सिंह ने बताया कि उन्होंने यूपी में जमीन लीज पर लेकर गेहूं की फसल तैयार की थी, जिसे करनाल की मंडी में बेचना था, लेकिन बॉर्डर पर रोक लगने से उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली यूपी की ओर ही फंसा हुआ है।
यूपी के किसान इंतजार अली का कहना है कि उन्होंने हरियाणा के आढ़तियों से अग्रिम पैसा लिया हुआ है। ऐसे में फसल उसी मंडी में बेचनी जरूरी है, नहीं तो उन्हें ब्याज और कमीशन दोनों देना पड़ेगा।
मंगलौरा चौकी प्रभारी मनजीत सिंह के अनुसार, हरियाणा की मंडियों में अधिक भीड़ और अव्यवस्था की आशंका के चलते फिलहाल यूपी से आने वाले अनाज से भरे वाहनों को अस्थायी रूप से रोका गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य होने और उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा।

कमेंट
कमेंट X