{"_id":"69de3ac7374de05aae019aee","slug":"cm-saharanpur-visit-cm-yogi-said-roads-will-bring-prosperity-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM Saharanpur Visit: सीएम योगी बोले- सड़कें समृद्धि लाएंगी, माफिया को संरक्षण देने वाले नहीं कर सकते विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Saharanpur Visit: सीएम योगी बोले- सड़कें समृद्धि लाएंगी, माफिया को संरक्षण देने वाले नहीं कर सकते विकास
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:34 PM IST
सार
Inauguration of Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद गणेशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता में हैं, उनकी प्रतिमाओं को छत उपलब्ध कराने के लिए बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रदेश में नई उम्मीदों का सेतु बनेगा, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रोजगार के अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विकास और सामाजिक न्याय को एकसाथ आगे बढ़ाने का भी संदेश दिया। घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में बाबा साहब समेत महापुरुषों की प्रतिमाएं अब बिना छत के नहीं रहेंगी। उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार छत और चहारदीवारी के निर्माण के लिए बजट जारी करेगी।
Trending Videos
2 of 6
गणेशपुर में आयोजित जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री द्वारा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद गणेशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारने वाले बाबा साहब की जयंती है। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सभी जाति वर्ग और संप्रदाय के लोगों को एकसमान अधिकार देकर स्वतंत्र भारत की नींव रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
गणेशपुर में आयोजित जनसभा में बोलते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनकी सरकार ने तय किया है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास और सामाजिक न्याय के अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को छत उपलब्ध कराने का काम करेगी। यह सम्मान आने वाली पीढि़यों को एकसूत्र में जोड़कर प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को आगे बढ़ाता है।
4 of 6
गणेशपुर में आयोजित जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और निवेश का केंद्र बनकर उभरा है। डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में दिखाई दे रही है। कहा कि सहारनपुर में काष्ठ कला, गुड़ की मिठास, किसानों के उत्पाद तथा मेरठ के स्पोर्ट्स उत्पाद को एक्सप्रेसवे के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी और दुनिया के बाजार में पहुंचाने का उत्तम माध्यम मिला है।
विज्ञापन
5 of 6
जनसभा स्थल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय मां शाकंभरी के नाम पर बना है। सरसावा में एयरपोर्ट बन गया है। सहारनपुर के युवा यदि फिल्मों में काम करने की इच्छा रखते हैं तो जेवर में फिल्म सिटी बनाई गई है। मां शाकंभरी का भव्य कॉरिडोर बन रहा है। इससे आस्था की डगर आसान होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।