शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में सेटबैक छोड़ने की कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक महिला छह माह के बच्चे संग धरनास्थल पर बैठी नजर आई। और बच्चे का हाथ उठाकर नारे लगवाए।
मेरठ सेंट्रल मार्केट: महिलाओं का धरना आठवें दिन भी जारी, छह माह का बच्चा भी शामिल, सेटबैक के खिलाफ प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:48 PM IST
सार
मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में सेटबैक कार्रवाई के विरोध में महिलाओं का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। आवास विकास परिषद के खिलाफ नारेबाजी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X