{"_id":"69e705bc4398f315170499dd","slug":"kidnapping-case-blindfolded-and-taken-to-haridwar-lost-weight-due-to-depression-sunil-pal-s-testimony-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कांड: 'आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए हरिद्वार, डिप्रेशन में कम हो गया वजन', सुनील पाल की पूरी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कांड: 'आंखों पर पट्टी बांधकर ले गए हरिद्वार, डिप्रेशन में कम हो गया वजन', सुनील पाल की पूरी गवाही
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Meerut News: कॉमेडियन सुनील पाल को एक इवेंट के नाम पर हरिद्वार ले जाकर आठ लाख की फिरौती वसूली गई। इसके बाद मेरठ के आकाश गंगा ज्वैलर्स और अक्षित ज्वैलर्स से जेवरात खरीदे गए। सुनील पाल ने मेरठ कोर्ट में पूरा वाकया बयान किया।
मेरठ कचहरी में सुनील पाल।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म अभिनेता और कॉमेडियन सुनील पाल का दो दिसंबर 2024 को शो में बुलाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया गया था। इस केस में सोमवार को सुनील पाल गवाही देने एडीजे-3 रितेश सचदेवा की अदालत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने हरिद्वार से उन्हें अगवा कर आंख में पट्टी बांधकर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों ने उनके दोस्त से आठ लाख रुपये फिरौती की रकम ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कराई और ज्वेलर्स से 6.25 लाख के आभूषण खरीदवाने के बाद उन्हें छोड़ा था।
Trending Videos
कॉमेडियन सुनील पाल के अगवा होने के बाद उनकी पत्नी की शिकायत पर मुंबई के सांताक्रूज थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मामला लालकुर्ती थाने में स्थानांतरित किया गया था। सुनील पाल ने गवाही दी कि उन्हें दो दिसंबर 2024 की रात हरिद्वार में किसी इवेंट में प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह दो दिसंबर को मुंबई से दिल्ली फ्लाइट से आए थे। शो कराने के नाम पर बुलाने वाले पांच-छह आरोपियों ने दिल्ली में उनका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरणकर्ता उन्हें कार में लेकर मेरठ आ गए। इस दौरान उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी। उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर रखकर अपहरणकर्ताओं ने दोस्तों को फोन कराकर ऑनलाइन करीब आठ लाख रुपये सुनील पाल के खाते में मंगवाए थे। अपहरणकर्ताओं ने सदर थाना क्षेत्र के आकाश गंगा ज्वेलर्स से करीब चार लाख रुपये और लालकुर्ती थाना क्षेत्र के अक्षित सिंघल की दुकान से करीब 2.25 लाख रुपये के आभूषण खरीदे।
दोनों जगह सुनील पाल के नाम से आभूषण के बिल बनवाए और उनके मोबाइल से ही ऑनलाइन भुगतान किया था। इसके बाद सुनील पाल को सड़क पर छोड़कर आरोपी भाग गए थे। एडीजीसी प्रेरणा वर्मा ने बताया कि सोमवार को आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। सुनील पाल ने गवाही दी है। आरोपियों की पहचान के लिए सुनील पाल को 15 मई को दोबारा कोर्ट में बुलाया गया है।
गिरोह ने अभिनेता मुश्ताक को भी किया अगवा, दस भेजे जेल
बिजनौर के गिरोह ने सुनील पाल के अपहरण की साजिश रची थी। गिरोह ने इसी तरह अभिनेता मुश्ताक खान को भी अगवा किया था। बिजनौर और मेरठ पुलिस ने मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें बिजनौर के बुल्ला चौक निवासी अर्जुन कर्णवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बिजनौर के ही लवी उर्फ सुशांत चौधरी उर्फ हिमांशु, रिक्की उर्फ सार्थक चौधरी, अंकित पहाड़ी, शहाबुद्दीन उर्फ सेबी, अजीम, आकाश उर्फ दीपेंद्र गोला, शिवा, शिवम उर्फ शुभम और जनकपुरी साहिबाबाद के शशांक भारद्वाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया है।

डिप्रेशन में कम हो गया वजन, इंसाफ चाहता हूं : सुनील पाल
सुनील पाल से कहा कि इस वारदात के बाद वह काफी डिप्रेशन में रहे। इससे उनका वजन 10 किलोग्राम से अधिक कम हो गया। उन्होंने कहा जो लोग सीसीटीवी फुटेज में हैं, उन्हें पहचानता हूं। वह चाहते हैं, उन्हें इंसाफ मिले और आरोपियों को सजा मिले। मैं इस वारदात के बाद से जहां भी जाता हूं। दोस्त और परिजनों को बताता हूं। टैक्सी नंबर शेयर करता हूं।

कमेंट
कमेंट X