सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baghpat: Shooter grandmother Prakashi Tomar's condition deteriorated again, admitted to hospital

Baghpat: शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरी बार फटी नाक की नस

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Apr 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के जौहड़ी गांव निवासी शूटर प्रकाशी तोमर ने 60 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की और कई पदक जीते। उनकी तबीयत खराब चल रही है। एक माह पहले भी नाक की नस फटने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Baghpat: Shooter grandmother Prakashi Tomar's condition deteriorated again, admitted to hospital
शूटर दादी प्रकाशी तोमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जौहड़ी गांव की विश्वविख्यात शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत रविवार शाम को एक बार फिर बिगड़ गई। नाक की नस फटने के कारण उन्हें गंभीर रक्तस्राव हुआ, जिसके बाद उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे रामबीर सिंह और शूटर सीमा तोमर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
Trending Videos

 

रामबीर सिंह ने बताया कि रविवार रात दादी अपने बिस्तर पर लेटी थीं, तभी उनकी नाक से खून बहने लगा जो रुका नहीं। रात में ही उन्हें बड़ौत के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने दादी की नाक में बत्ती लगाकर खून बहने से रोका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बेटी शूटर सीमा तोमर ने जानकारी दी कि करीब एक महीने पहले भी इसी तरह नाक की नस फटने से खून बहा था। तब उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 मार्च को वहां से छुट्टी मिलने के बाद वह घर लौट आई थीं। अब एक माह बाद यह समस्या फिर से सामने आई है। उनकी बिगड़ती हालत से प्रशंसक भी चिंतित हैं।
 

60 वर्ष की उम्र में शुरू की थी निशानेबाजी
प्रकाशी तोमर ने 60 वर्ष की उम्र में पिस्तौल से निशानेबाजी शुरू की थी। इस उम्र में उन्होंने कई पदक जीतकर विश्वभर में ख्याति प्राप्त की। उनके जीवन के संघर्ष और उपलब्धियों पर आधारित बॉलीवुड फिल्म ''सांड की आंख'' भी बनी है। उनकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed