सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Five new Volvo bus services started on Delhi-Dehradun Expressway, fare reduced to Rs 236

UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पांच नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। दूरी 50 किमी तक कम होने के कारण किराया भी घट गया है। किराए में भी 65 से 236 रुपये प्रति यात्री की कमी आई है। 

UP: Five new Volvo bus services started on Delhi-Dehradun Expressway, fare reduced to Rs 236
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब इस मार्ग पर 13 वॉल्वो, छह एसी और दो साधारण सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध हो रही हैं। इन बसों के किराए में भी प्रति यात्री 65 से 236 रुपये तक की कमी की गई है। इससे सफर आसान और किफायती हो गया है।
Trending Videos

 

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के बढ़ते रुझान और मांग को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने अपनी सेवाओं में विस्तार किया है। रोडवेज प्रबंधन ने शनिवार से इस रूट पर पांच और नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिससे अब एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली का सफर और भी आसान हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सहायक महाप्रबंधक ग्रामीण देहरादून प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रियों के इसी दबाव को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
 

नई पांच सेवाओं के जुड़ने के बाद अब एक्सप्रेसवे पर रोडवेज की कुल 13 वॉल्वो, 6 एसी (जनरथ) और 2 साधारण बसें संचालित हो रही हैं। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद इस मार्ग पर सफर पचास किमी कम होने के बाद रोडवेज द्वारा किराए में भी कमी कर दी गई है। वॉल्वो का किराया 945 रुपये से घटकर 709, जनरथ एसी का 704 से 557 और साधारण बस सेवा का किराया 420 से घटकर 355 रुपये हो गया है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: पूर्व विधायक नूर सलीम राणा की रोलिंग मिल पर जीएसटी का छापा, कर चोरी की आशंका में कार्रवाई
 

नई बसों का शेड्यूल
सुबह: 08:00 बजे
सुबह: 09:00 बजे
दोपहर: 02:30 बजे
शाम: 06:00 बजे
रात: 10:30 बजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed