सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Former BJP metropolitan president Puneet Tyagi passes away,

Saharanpur: भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का निधन, 1993 में बने थे भाजयुमो के सेक्टर अध्यक्ष

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Apr 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

पुनीत त्यागी 1996 में भाजयुमो के नगर कार्यकारिणी सदस्य बने थे। इसके बाद अनेक पदों पर रहते हुए भाजपा के लिए काम किया। उनके निधन पर गिल कॉलोनी में स्थित आवास में पार्टी कार्यकर्ता पहुंच गए। 

Saharanpur: Former BJP metropolitan president Puneet Tyagi passes away,
पुनीत त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने हरिद्वार में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही गिल कॉलोनी स्थित आवास पर समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों की भीड़ लग गई।

Trending Videos


सितंबर 2023 में पार्टी द्वारा पुनीत त्यागी भाजपा महानगर अध्यक्ष बनाए गए थे। वह इस पद पर करीब 13 महीने तक रहे। उन्होंने अक्तूबर 2024 में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। वह पार्टी में पिछले 29 साल से अधिक समय तक रहे। युवा अवस्था में वर्ष 1993 में वह भाजयुमो के सेक्टर अध्यक्ष बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


1996 में भाजयुमो के नगर कार्यकारिणी सदस्य, 1998 में भाजयुमो में नगर मंत्री और 2004 में नगर अध्यक्ष बने। इसी तरह आगे बढ़ते हुए 2008 में भाजपा महानगर में 2011 से अब तक लगातार उपाध्यक्ष के पद पर रहे। पुनीत त्यागी आईटीसी में कार्यरत थे।

उनके परिजनों ने थाना सदर बाजार में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। तहरीर में परिजनों ने बताया था कि वह 29 जनवरी को आईटीसी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। काफी तलाश के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। पुनीत त्यागी ने विवादों के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed