सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Registration for plots in SDA township starts from today, know the price per square meter.

Saharanpur: एसडीए की टाउनशिप में भूखंडों के लिए आज से पंजीकरण शुरू, जान लें कितना है प्रतिवर्ग मीटर मूल्य

अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 21 Apr 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर में चुन्हेटी के पास मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज-1 के नाम से विकसित की जा रही है। इसमें दो चरणों में 1,460 प्लॉटों की बिक्री की जाएगी।

Saharanpur: Registration for plots in SDA township starts from today, know the price per square meter.
टाउनशिप। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की पहली टाउनशिप मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज-1 में भूखंडों के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो रहे हैं, जो 20 मई तक चलेंगे। भूखंडों का रेट करीब 32 हजार रुपये वर्ग मीटर रखा गया है।
Trending Videos

 

चुन्हेटी मिनी बाईपास के पास स्थित यह टाउनशिप कुल 52.9751 हेक्टेयर भूमि पर विकसित की जानी है। इसमें दो चरणों में 1,460 प्लॉटों की बिक्री की जाएगी। पहले चरण में करीब 37 हेक्टेयर भूमि पर टाउनशिप विकसित की जा रही है। टाउनशिप में अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड रहेंगे, जिनके रेट अलग-अलग रखे गए हैं। रेट निर्धारित करने के बाद ही विकास प्राधिकरण ने पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। पंजीकरण आज से शुरू होंगे।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: जिले में नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर लगी रोक, केवल इस हालात में लगाए जा सकेंगे

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय भूखंडों का क्षेत्रफल
-90 वर्ग मीटर
-112.50 वर्ग मीटर
-135 वर्ग मीटर
-162 वर्ग मीटर
-200 वर्ग मीटर
-288 वर्ग मीटर
 

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
भूखंड के लिए पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति को शपथ पत्र देना होगा, जिसका प्रारूप पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा उसको पेन कार्ड, आधार कार्ड, फोटो लेकर पहुंचना होगा। यह सभी दस्तावेज फॉर्म को भरकर उसके साथ लगाने होंगे।

ये बोले अधिकारी
मां शाकंभरी देवी आवासीय योजना नवीन सहारनपुर फेज-1 में भूखंडों के लिए पंजीकरण 21 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इसमें अलग-अलग क्षेत्रफल के भूखंड रहेंगे। पंजीरकण की प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। इसके लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं, जिनका पालन करते हुए पंजीकरण किए जाएंगे।
- विजय शुक्ला, सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed