सब्सक्राइब करें

Yoga for Weight Loss: क्या योग से सच में घटता है वजन? जानिए सच्चाई जो कोई नहीं बताता

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Mon, 20 Apr 2026 05:54 PM IST
सार

Not All Yoga Burns Fat: हर योगासन वजन नहीं घटाता। वजन कम करने के लिए डायनामिक योग जैसे सूर्य नमस्कार और विन्यास योग अधिक प्रभावी होते हैं, जबकि ध्यान और प्राणायाम मानसिक स्वास्थ्य के लिए होते हैं।

विज्ञापन
Yoga for Weight Loss: Myths vs Truth You Must Know Best Yoga Poses That Actually Reduce Belly Fat
हर योग से वजन कम नहीं होता है - फोटो : AI

5 Yoga Se Weight Loss Hota Hai: आजकल वजन घटाने की होड़ में योग को एक जादुई उपाय की तरह पेश किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर दूसरा वीडियो दावा करता है कि सिर्फ कुछ योगासन करने से तेजी से वजन कम हो जाएगा। लेकिन क्या सच में हर योगासन वजन घटाता है? या फिर यह एक बड़ा भ्रम है?



सच्चाई यह है कि योग सिर्फ वजन घटाने का माध्यम नहीं, बल्कि शरीर और मन को भी संतुलित करता है। कई लोग बिना सही जानकारी के कठिन योगासन करने लगते हैं, जिससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। गलत तरीके से योग करने पर मसल स्ट्रेन, थकान और यहां तक कि हार्मोनल असंतुलन भी हो सकता है।

वजन घटाने के लिए सही योगासन, सही तकनीक और संतुलित डाइट का होना बेहद जरूरी है। सिर्फ कैलोरी बर्न करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको बताएंगे योग से जुड़े मिथ और सच्चाई, साथ ही ऐसे प्रभावी योगासन जो वास्तव में वजन कम करने में मदद करते हैं।

Trending Videos
Yoga for Weight Loss: Myths vs Truth You Must Know Best Yoga Poses That Actually Reduce Belly Fat
हर योगासन वजन घटाता है? - फोटो : Adobe

हर योगासन वजन घटाता है?

यह सबसे बड़ा भ्रम है। सच्चाई यह है कि सभी योगासन कैलोरी बर्न नहीं करते। कुछ योगासन जैसे ध्यान और प्राणायाम मानसिक शांति के लिए होते हैं, न कि वजन घटाने और चर्बी गलाने के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga for Weight Loss: Myths vs Truth You Must Know Best Yoga Poses That Actually Reduce Belly Fat
surya namaskar - फोटो : Adobe stock

कौन सा योग ज्यादा असरदार होता है?
 

वजन घटाने के लिए सूर्य नमस्कार, विन्यास योग और पावर योग जैसे डायनामिक आसन ज्यादा प्रभावी होते हैं। ये शरीर की कैलोरी बर्न करते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं।

Yoga for Weight Loss: Myths vs Truth You Must Know Best Yoga Poses That Actually Reduce Belly Fat
बैठने का पोस्चर - फोटो : Adobe Stock

सिर्फ प्रभावी योग से तेजी से वजन घट जाएगा?


अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ योग करके वजन जल्दी कम हो जाएगा, तो यह गलत है। इसके साथ संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या भी जरूरी है।

विज्ञापन
Yoga for Weight Loss: Myths vs Truth You Must Know Best Yoga Poses That Actually Reduce Belly Fat
पवनमुक्तासन - फोटो : Freepik

 

वजन घटाने के लिए क्या जरूरी है?

योग का सही तरीका और नियमित अभ्यास ही असली परिणाम देता है। गलत पोश्चर या जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।


योग टिप्स

  • रोज कम से कम 30 मिनट योग करें

  • शुरुआत आसान आसनों से करें

  • सांस लेने की तकनीक पर ध्यान दें

  • खाली पेट योग करना ज्यादा फायदेमंद होता है

  • शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed