सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Night Tourism: सूरज ढलते ही शुरू होती है असली मस्ती! जानें रात में घूमने के लिए बेस्ट जगहें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Tue, 21 Apr 2026 12:54 PM IST
सार

Best Night Travel Destinations: Noctourism यानी नाइट टूरिज्म एक ऐसा ट्रैवल ट्रेंड है जिसमें लोग रात के समय घूमते हैं, ताकि गर्मी से बच सकें और कम भीड़ में जगहों का आनंद ले सकें।

विज्ञापन
Noctorism In India Summer Best Night Travel Destinations Raat Me Ghumne Ki Jagah
गर्मियों में करें रात में इन जगहों की सैर - फोटो : AI

Raat Me Ghumne Ki Jagah: गर्मियों का मौसम कई बार घूमने फिरने का मजा खराब कर देता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ते तापमान के कारण लोग दिन में बाहर जाने से बचते हैं। अब ऐसे में जिन लोगों को गर्मियों में ही घूमने के लिए छुट्टी या मौका मिल रहा है, वह भीषण मौसम में बाहर कैसे जाएं? अब एक नया ट्रैवल ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जो इसी सवाल का जवाब है। 



इस ट्रैवल ट्रेंड का नाम है Noctorism यानी नाइट टूरिज्म। नोक्टूरिज्म का मतलब है रात के समय घूमना, एक्सप्लोर करना और नई जगहों का आनंद लेना। इसमें लोग दिन की बजाय शाम या रात में ट्रैवल करते हैं जिससे उन्हें ठंडा मौसम, कम भीड़ और एक अलग ही अनुभव मिलता है।

भारत में भी अब कई शहर और पर्यटन स्थल रात में खुलने लगे हैं, जहां लाइट्स, नाइट मार्केट, फूड स्ट्रीट और सांस्कृतिक गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। अगर आप भी इस गर्मी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो नाइट टूरिज्म आपके लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत के कुछ बेहतरीन नाइट टूरिज्म डेस्टिनेशन, जहां सूरज ढलने के बाद असली मस्ती शुरू होती है।

 

Trending Videos
Noctorism In India Summer Best Night Travel Destinations Raat Me Ghumne Ki Jagah
गर्मियों में करें रात में इन जगहों की सैर - फोटो : AI

नाइट टूरिज्म क्या है और क्यों हो रहा है ट्रेंड?

नाइट टूरिज्म एक नया ट्रैवल ट्रेंड है जिसमें लोग रात के समय घूमना पसंद करते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है गर्मी से राहत और कम भीड़। आज के समय में शहरों में नाइट लाइफ, स्ट्रीट फूड, म्यूजिक और इवेंट्स का कल्चर बढ़ रहा है, जिससे लोग रात में ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इसके अलावा, कई टूरिस्ट प्लेस अब खास तौर पर नाइट विजिट के लिए डिजाइन किए जा रहे हैं।


नाइट टूरिज्म के फायदे

रात में घूमने से आपको गर्मी से राहत मिलती है। इसके अलावा, कम भीड़ होने के कारण आप जगहों को बेहतर तरीके से एक्सप्लोर कर सकते हैं। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए नाइट लाइट्स और स्काई व्यू एक शानदार मौका देते हैं।


ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

रात में सफर करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हमेशा सुरक्षित और लोकप्रिय जगहों पर ही जाएं। अपने साथ जरूरी सामान रखें और ट्रैवल प्लान पहले से तैयार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noctorism In India Summer Best Night Travel Destinations Raat Me Ghumne Ki Jagah
मुंबई मरीन ड्राइव - फोटो : Freepik

भारत में बेस्ट रात में घूमने की जगह

मुंबई

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई सपनों का शहर यूं ही नहीं कहा जाता। मुंबई की नाइट लाइफ बेहद मशहूर है। यहां पर रातें बेहद खूबसूरत अनुभव देती हैं। मुंबई के मरीन ड्राइव पर आप रात के समय जा सकते हैं। मरीन ड्राइव पर रात के समय ठंडी हवा और लाइट्स का नजारा आपको सुकून देता है।

Noctorism In India Summer Best Night Travel Destinations Raat Me Ghumne Ki Jagah
जयपुर - फोटो : instagram

जयपुर

जयपुर खूबसूरत शहर है लेकिन गर्मियों में यहां का तापमान दिन में बाहर निकलने से रोक सकता है। लेकिन शाम के समय रोशनी में नहाया पिंक सिटी आपके सफर को खूबसूरत बना सकता है। रात में हवा महल और अंबर फोर्ट की लाइटिंग देखने लायक होती है।
 

गोवा

आप गर्मियों में गोवा जा सकते हैं। गोवा में पार्टी और बीच वाइब रात में दोगुनी मजेदार हो जाती है। गोवा की नाइट पार्टी और बीच साइड म्यूजिक आपको दिन की गर्मी भुला देंगे।

विज्ञापन
Noctorism In India Summer Best Night Travel Destinations Raat Me Ghumne Ki Jagah
इंडिया गेट - फोटो : पीटीआई

दिल्ली

राजधानी दिल्ली अपने नाइट फूड और मार्केट के लिए लोकप्रिय है। यहां इंडिया गेट के आसपास रात में घूमने का अनुभव दिन से ज्यादा बेहतर रहता है। यहां की लाइट्स और स्ट्रीट फूड आपके सफर को यादगार बना सकते हैं। 


उदयपुर

झीलों के शहर उदयपुर की रातें भी बेहद खूबसूरत नजारों वाली हो सकती हैं। यहां पिछोला लेक के किनारे रात में बैठना बेहद सुकूनभरा होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed