{"_id":"69e5b162aaf87f6f05005112","slug":"what-are-the-symptoms-of-heat-stroke-in-humans-loo-lag-jaye-to-kya-kare-disprj-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Symptoms Of Heat Stroke: तेज धूप बनी जानलेवा! ये हैं हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Symptoms Of Heat Stroke: तेज धूप बनी जानलेवा! ये हैं हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:59 AM IST
सार
Symptoms Of Heat Stroke: अप्रैल के महीने में तेज-चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में यहां हम आपको हीट स्ट्रोक के लक्षणों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock Photos
Symptoms Of Heat Stroke: अप्रैल का महीना शुरू होते ही तेज और चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन-ब-दिन तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस भीषण गर्मी में सबसे बड़ा खतरा हीट स्ट्रोक का होता है, जो लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप ले सकता है।
Trending Videos
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
1. तेज बुखार
- हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ने लगता है।
- ये शरीर की अंदरूनी हीट को बाहर निकालने की क्षमता कम होने के कारण होता है।
- तेज बुखार के साथ सिर दर्द और थकान भी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
2. चक्कर आना
- गर्म मौसम में लंबे समय तक धूप में रहने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है।
- इसके कारण व्यक्ति को चक्कर आना, थकान और संतुलन खोने की समस्या हो सकती है।
- कभी-कभी दौरे जैसी स्थिति भी बन सकती है।
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Freepik.com
3. उल्टी या मितली
- हीट स्ट्रोक में पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है।
- शरीर की गर्मी अधिक होने से उल्टी और मितली हो सकती है।
- इसके साथ पेट दर्द, भूख न लगना और कमजोरी भी आम है।
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock Photos
4. पसीना बंद होना
- शरीर अपने तापमान को नियंत्रित करने के लिए पसीना निकालता है।
- हीट स्ट्रोक में पसीना बंद हो जाता है और त्वचा गर्म और सूखी हो जाती है।
- इससे शरीर के अंदर गर्मी बढ़ती है और अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
