सब्सक्राइब करें

Alert: पांच कॉमन बीमारियां जिनका अब तक डॉक्टरों के पास नहीं है कोई इलाज, हर साल लाखों लोग होते हैं शिकार

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 20 Apr 2026 04:30 PM IST
सार

एक समय जो बीमारियां मौत का दूसरा नाम मानी जाती थीं, आज उनका इलाज संभव हो गया है। एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी को अब दवाओं के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। पर अब भी कई आम समस्याओं का कोई भी इलाज मौजूद नहीं है।

विज्ञापन
diseases that still have no cure treatment know dengue malaria alzheimer disease treatment
बीमारियों का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI

मेडिकल साइंस में हुई प्रगति और अत्याधुनिक खोजों ने कई गंभीर बीमारियों के इलाज को अब काफी आसान बना दिया है। एक समय जो बीमारियां मौत का दूसरा नाम मानी जाती थीं, आज उनका इलाज संभव हो गया है। एचआईवी जैसे संक्रमण को अब दवाओं के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है, वहीं कैंसर के इलाज में हुई प्रगति ने लोगों का सर्वाइवल रेट बढ़ा दिया है।



कोरोना महामारी के दौरान हमने वैज्ञानिकों का अद्भुत करिश्मा भी देखा जिसमें तेजी से वैक्सीन तैयार कर लोगों को जानलेवा बनती जा रही कोविड-19 बीमारी से बचाया गया। वैज्ञानिकों की टीम लगातार क्रॉनिक बीमारियों के इलाज को और आसान और किफायती बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

एक समय में कैंसर और एचआईवी जैसी लाइलाज मानी जा रही बीमारियों का अब आसानी से इलाज हो रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि आज भी कई ऐसी आम और तेजी से फैलने वाली बीमारियां हैं जो हैं तो बहुत कॉमन लेकिन इनका अब तक कोई खास इलाज मौजूद नहीं है।

Trending Videos
diseases that still have no cure treatment know dengue malaria alzheimer disease treatment
गंभीर बीमारियों का जोखिम - फोटो : Adobe stock

अब भी कई बीमारियों का नहीं है कोई इलाज

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कई बहुत आम सी स्वास्थ्य समस्याओं का अब तक कोई उपचार उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर इन बीमारियों के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए ही दवाइयां देते हैं। बीमारी को जड़ से खत्म करने का तरीका अभी तक नहीं मिल पाया है। ऐसी कई बीमारियों का नाम सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

आइए ऐसी ही बीमारियों के बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diseases that still have no cure treatment know dengue malaria alzheimer disease treatment
डेंगू बुखार की समस्या - फोटो : Adobe Stock

डेंगू का अब तक नहीं है कोई इलाज

क्या आपको पता है कि अब तक डेंगू का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। डॉक्टर केवल इसके लक्षणों जैसे बुखार, दर्द और प्लेटलेट्स में गिरावट की समस्या को ठीक करने के लिए दवा देते हैं।
 

  • डेंगू एक वायरल संक्रमण है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। 
  • इस बीमारी में प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते हैं, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है। 
  • इसके इलाज में मुख्य रूप से खूब पानी पीते रहने, पैरासिटामोल और पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।
diseases that still have no cure treatment know dengue malaria alzheimer disease treatment
चिकनगुनिया की समस्या - फोटो : Freepik.com

चिकनगुनिया का भी नहीं है उपचार

डेंगू की ही तरह चिकनगुनिया का भी कोई निश्चित इलाज उपलब्ध नहीं है।
 

  • चिकनगुनिया भी एक वायरल बीमारी है, जो मच्छरों के जरिए फैलती है। इसमें तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द होता है।
  • इसके इलाज में केवल दर्द निवारक दवाएं, आराम करने की सलाह दी जाती है।
  • इससे बचाव को लिए कोई खास दवा या वैक्सीन अब तक नहीं है।
विज्ञापन
diseases that still have no cure treatment know dengue malaria alzheimer disease treatment
रेबीज का वैक्सीन - फोटो : Adobe Stock

रेबीज में मौत पक्की

रेबीज एक बेहद खतरनाक वायरल बीमारी है, जो संक्रमित कुत्ते और कुछ अन्य जानवरों के काटने से फैलती है। खास बात यह है कि लक्षण दिखने के बाद इसको ठीक नहीं किया जा सकता है। ये 100% जानलेवा मानी जाती है।
 

  • रेबीज के कारण शुरुआत में बुखार, सिरदर्द और कमजोरी होती है। लेकिन बाद में यह दिमाग को प्रभावित करती है, जिससे मरीज को पानी से डर लगने लगता है।
  • रेबीज का एकमात्र बचाव समय पर वैक्सीन लगवाना है। अगर काटने के तुरंत बाद टीका लग जाए, तो बीमारी को रोका जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed